मैनेजमेंट, फार्मास्यूटिकल, लीगल सर्विसेज, मार्केटिंग, इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी समेत 25 दिग्गज कंपनियों ने 700 अभ्यर्थियों का किया साक्षात्कार
ग्रेटर नोएडा। एचआईएमटी ग्रुप ऑफ इंस्टीटुएशन्स ग्रेटर नोएडा में दो दिवसीय रोजगार मेला जॉब क्वेस्ट एक्सपो 2024 का शुक्रवार को समापन संपन्न हुआ। जिसमे दूसरे दिन भी मैनेजमेंट, फार्मास्यूटिकल, लीगल सर्विसेज, मार्केटिंग, इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी व अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रो की 25 दिग्गज कंपनियों ने भाग लिया। दूसरे दिन मेले के समापन पर एचआईएमटी ग्रुप के चेयरमैन हेम सिंह बंसल ने सभी अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा की किसी कारण से यदि किसी का चयन न हो पाया हो तो निराश होने की आवश्यकता नहीं है बल्कि अपने ज्ञान और कौशल को और सशक्त करके पुन: प्रयास करने चाहिए।
बंसल ने अलग अलग इंस्टीटूट्स व एचआईएमटी के सभी अभ्यर्थियों को जीवन में और बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित किया। दूसरे दिन के आयोजन में करीब 700 अभ्यर्थी भिन्न भिन्न कंपनियों के इंटरव्यू में शामिल हुए। अनेक अभ्यर्थियों को कंपनियों ने स्पॉट ऑफर दिए जबकि कई ने सेकंड व फाइनल राउंड के लिए शार्ट लिस्टिड कैंडिडेट्स को अपने हेड ऑफिस में बुलाया है। संस्थान के समूह निदेशक प्रो.(डॉ.) सुधीर कुमार ने सभी चयनित छात्रों को बधाई दी व शार्ट लिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को अगले व अंतिम राउंड के इंटरव्यू के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिए कामना की।
कार्यकारी निदेशक (डॉ.) विक्रांत चौधरी ने बताया की इस मेले 294 अभियार्थियों को जॉब ऑफर्स मिले है जबकि 421 को शार्ट लिस्ट किया गया है। इस अवसर पर निदेशक प्रबंधन अध्ययन प्रो. (डॉ.) पंकज कुमार, निदेशक फार्मेसी, प्रो.(डॉ.) अनुज मित्तल, प्रिंसिपल लॉ, प्रो. (डॉ.) त्रिभुवन अग्रवाल, प्रिंसिपल एजुकेशन, डॉ. मनोरमा शर्मा, एडमिन अधिकारी कविता चौधरी, एचओडी आईटी, नरेंद्र उपाध्याय, प्लेसमेंट प्रमुख राजेश वाही, व अन्य फैकल्टी मेंबर्स भी उपस्थित रहें।



















