– दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन ने आरडब्ल्यूए के साथ मिलकर चलाया जागरूकता अभियान
उदय भूमि ब्यूरो
दिल्ली। कोरोना वायरस से बचने के लिए मास्क पहनना बहुत जरूरी है। सरकार भी इस पर खास जोर दे रही है। इसके लिए गाइडलाइन भी जारी की गई है। मास्क पहनने से कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है।
यह भी पढ़ें : कोरोना संकटकाल में लोगों की मदद करना सराहनीय: डॉ. विमल
इसलिए मास्क आॅन, कोरोना गौन के फार्मूले को अमल में लाना होगा। जन जागरूकता अभियान के दौरान भारत सरकार के स्वास्थ एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में असिस्टेंट कमिश्रर डॉ. सुशील कुमार विमल ने यह बातें कहीं।
यह भी पढ़ें : कोरोना काल में आईटी की महत्ता सामने आई : डॉ. विमल
कैंपेन के को-आर्डिनेट डॉ. विमल ने कहा कि अगर किसी कोरोना से संक्रमित व्यक्ति ने मास्क पहना हुआ है तो उस व्यक्ति से संक्रमण का खतरा कम हो जाता है। बोलते समय निकलने वाली सांस की बूंदें आठ मिनट से ज्यादा समय तक हवा में रह सकती हैं। ऐसे में अगर कोरोना संक्रमित व्यक्ति बिना मास्क के बात करता है तो उसकी सांस की बूंदों से कोरोना फैलने की संभावना काफी ज्यादा है। इससे बचने के लिए मास्क लगाना बेहद जरूरी है। जाहिर है कि मास्क पहनने से हम खुद को और दूसरे लोगों को भी कोरोना के संक्रमण से बचा सकते हैं।
यह भी पढ़ें : पाकिस्तान में मंदिर पर हमला, मूर्ति खंडित की
हम सभी को समझना होगा कि मास्क पहनना कोरोना वायरस के खिलाफ बचाव में काफी कारगर साबित हो सकता है। जागरूकता कैंपेन के दौरान लोगों ने मास्क लगाने के समर्थन में नारेबाजी भी की। इस दौरान आईएमए ईडीबी के अध्यक्ष डॉ. सुनील सिंघल, दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. बीबी वार्धवा, नेशनल कोर्डिनेटर डॉ. हरीश गुप्ता, दिलशाद गार्डन आरडब्लूए के अध्यक्ष टी कुमार, महेश कत्यान, सुनील अनेजा आदि शामिल हुए।















