वैद्य गोपाल दत्त शर्मा बने अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष

नई दिल्ली। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की कोर कमेटी की बैठक दिल्ली में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष दिग्विजय दीक्षित ने व संचालन राष्ट्रीय महामंत्री तरुण मिश्रा ने किया। इस दौरान वैद्य गोपाल दत्त शर्मा को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया। स्व. शिव कुमार पारीक को विनम्र श्रंद्धाजलि देने के उपरांत बैठक स्थगित कर दी गई। उसी स्थान पर पुन: आरंभ हुई बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री तरुण मिश्रा ने प्रस्ताव रखा कि पंडित गोपाल दत्त शर्मा महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में महासभा को आशीर्वाद दें। सभी सदस्यों ने दोनों हाथ उठाकर प्रस्ताव का समर्थन किया और राष्ट्रीय महामंत्री ने भगवान पशुपति नाथ नेपाल से लाई गई रुद्राक्ष की माला सभी के हाथ लगवा कर पहना कर नया दायित्व सौंपा। वैद्य गोपाल दत्त शर्मा ने कहा कि इस जिम्मेदारी का निर्वहन आप सभी के सहयोग के बिना संभव नहीं है। सभी ने नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष को आश्वासन दिया कि पूरा संगठन आपके मार्गदर्शन में समस्त ब्राह्मणों को जोड़ने का कार्य करेगा। बैठक के दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम प्रकाश ने बताया कि जल्द राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक अयोध्या मे करवाई जाएगी।

इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। उधर, अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री तरूण मिश्र ने बताया कि ब्राह्मण समाज को एकजुट करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। ब्राह्मण समाज से जुड़ी समस्याओं के निदान के लिए भी कोशिशें जारी हैं। उन्होंने बताया कि नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष वैद्य गोपाल दत्त शर्मा के नेतृत्व में संगठन को आगे बढ़ाने और मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।

उन्होंने बताया कि देश के अलावा विदेश में भी ब्राह्मण समाज के हितों को ध्यान में रखकर काम चल रहा है। जिसके सार्थक परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि समस्त ब्राह्मण समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ने की जरूरत है। ब्राह्मणों को आज विभिन्न संकट का सामना करना पड़ रहा है। एकजुट होकर ही इन संकट का आसानी से सामना किया जा सकता है।