कांग्रेस को मजबूत करने घर घर जाएंगे कांग्रेसी मिथुन त्यागी

उदय भूमि ब्यूरो
हापुड़। जिला कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक संपन्न हुई। अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष मिथुन सुबोध त्यागी ने की। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव डॉ शोएब ने कहा जिला स्तरीय कमेटी में सभी पदाधिकारियों को अपने दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करना चाहिए। जिलापदाधिकारी किसान गरीब मजदूर व्यापारी वर्ग से संबंध स्थापित करके गांव-गांव घर -घर जाकर कांग्रेस को मजबूत करने का कार्य करें। जिला अध्यक्ष मिथुन सुबोध त्यागी ने कहा कि प्रत्येक पदाधिकारी के कार्यों की मासिक समीक्षा होगी। प्रत्येक कार्यकर्ता घर-घर जाकर उनके दुख सुख का भागीदार बने। जिससे आगामी चुनावों में कांग्रेस फिर से सत्ता में आए। बैठक में जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र गुप्ता,राजकुमार शर्मा, राधिका कैम, ललित,एडवोकेट शहजादा चौधरी, इरफान कुरैशी, मनोज कौशिक, अमित अग्रवाल, विकास त्यागी, यशपाल डिंडोर, मोहम्मद इसरार, सचिन गोस्वामी, वरुण चौधरी मुस्तकीम अल्वी, राहुल शर्मा, नरेश कर्दम उपस्थित रहे।