– भारत विकास परिषद ने कराया भोजन वितरण
उदय भूमि ब्यूरो
बरेली। भारत विकास परिषद शाखा शिव नगरी बरेली ने 11 अक्टूबर 2020 निर्बल और जरूरतमंद लोगों को शिव मंदिर, निकट सेंट फ्रांसिस कान्वेंट स्कूल, स्टेडियम रोड, बरेली पर भोजन वितरण कराया गया।
इस पुण्य कार्य में प्रांतीय महिला शाखा प्रभारी एवं शाखा विस्तार पारुल गुप्ता ने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है। गरीबों की जितनी मदद की जिए उतनी कम है। कहा कि इंसानियत से बड़ा कोई धर्म नहीं है। निर्बल लोगों की मदद के लिए सक्षम लोगों को आगे आना चाहिए। इस दौरान अध्यक्ष जगदीश गुप्ता सचिव, दीपक श्रीवास्तव, महिला संयोजिका मीरा अनूप, मधु श्रीवास्तव, क्षमा गुप्ता, अनूप पलाधि, अनिल कुमार अग्रवाल, निखिल अग्रवाल, सौरभ गुप्ता एवं रवि कुमार उपस्थित रहे।
















