पीडि़ता ने लगाई एसएसपी से गुहार, एसएसपी ने दिए जांच के आदेश
बरेली। कलाकार वेलफेयर सोसायटी की जिला महिला इकाई की कानूनी सलाहकार खुश्बू शांडिल्य सूदनपुर गांव में भजनों को गाने के लिए प्रदीप प्रकाश एंड पार्टी के द्वारा गयी थी। जहां गैनी चौकी ईंचार्ज मुकेश त्यागी जिन्होंने शराब ने पहले भजनों की डिमांड की उसको पूरा कर दिया गया। उसके पश्चात उन्होंने भजन गायिका के हाथ से बाइक लेकर कहा कि तुझे गाना नहीं आता है और हमें कुछ अलग फिल्मी गाना सुनाइए। जिससे माहौल गरम हो जाए। इस पर भजन गायिका ने उनके हाथ जोड़ लिए और कहा कि मैं केवल भजनों को ही गाती हूं। जिस पर नाराज होते हुए उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए कहा कि जब तक हम चाहेंगे तुझे तब तक जाना पड़ेगा और कहा कि अगर नहीं गाएगी तो तुझे झूठे मुकदमे में फंसा कर जेल में बंद करवा देंगे। बड़ी मुश्किल से गांव वासियों की मदद से उनकोउस गांव से निकाला गया। जिसके पश्चात उन्होंने सोसाइटी के प्रदेश अध्यक्ष से इसकी शिकायत की।
सोसायटी के अध्यक्ष अमरीश कठेरिया एडवोकेट ने कहा कि आप को न्याय अवश्य दिलाया जाएगा और तुरंत ही सोसाइटी के सभी पदाधिकारियो को एकत्र कर बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिले उसके पश्चात एसएसपी महोदय से मुलाकात की जो घटना थी उस समय का वीडियो भी उनको दिखाया गया वीडियो देखने के पश्चात उन्होंने आश्वासन दिया कि चौकी ईंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और भजन गायिका खुशबू राधा को न्याय दिया जाएगा सोसाइटी के संस्थापक अध्यक्ष ने कहा कि गैनी चौकी इंचार्ज के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए क्योकि सरकार जो नारी शक्ति का सम्मान कर रही है आज रानी लक्ष्मीबाई जी के जन्मदिन पर यह सार्थक सिद्ध हो और अगर ऐसा नहीं हुआ तो हम सभी लोग न्याय के लिए ऊपर तक जाएंगे और अगर हमें न्याय नहीं मिला तो अनशन और भूख हड़ताल भी करेंगे जिसका जिम्मेदार शासन-प्रशासन होगा। इस अवसर पर खुशबू, राधा, मनोज शर्मा के साथ अमरीश कठेरिया एडवोकेट अंकुर सक्सेना, डॉ जितेंद्र मिश्रा, मनजीत खन्ना, रोहित राकेश, प्रेम नारायण, सोनू सक्सेना, अनुज कुमार, कपिल कुमार, बिन्नी, मनोज वर्मा, विवेक, प्रिया पुजारिन, भावना मिश्रा, अलका सक्सेना, पूजा सायक, सौम्या खंडेलवाल, प्रतिष्ठा मिश्रा आदि सोसायटी के पदाधिकारियों के साथ वीर दल से अजय चौहान सुधीर कठेरिया सुमित मिश्रा उपस्थित रहे।
दरोगा ने भजन गायिका से कहा, बच्चे क्या जानें फरमाइश, हम…
दरोगा ने भजन गायिका से कहा, बच्चे क्या जानें फरमाइश, हम जो कहते हैं वो सुनाओ। एडीजी तक पहुंचा मामला। पूरे प्रकरण से फोन पर उच्?चाधिकारियों को अवगत कराया गया। फिर एडीजी अविनाश चंद्र ने मामले में जांच के आदेश देकर कार्रवाई करने को कहा। जिसके बाद एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने दरोगा को दोषी पाते हुए उसे तत्काल लाइन हाजिर कर दिया।
दरअसल बरेली में गैनी के सूदनपुर गांव में भजन संध्या के मंच पर शराब के नशे में दरोगा ने गायिका का माइक छीन लिया। पहले किशोरी कुछ इंतजाम हो जाए भजन की फरमाइश की। इसके बाद गायिका को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि तुम्हें कुछ नहीं आता है। गांव के बच्चे क्या फरमाइश जाने। आपको प्रोग्राम करने का तरीका नहीं आता है। भजन में और भी कुछ ऐड होना चाहिए था। मंच पर भी दरोगा और भजन गायिका की कहासुनी हो गई। इसके बाद भजन गायिका वहां से जाने लगी। उन्होंने ठाकुर जी को उठाया और अपनी गाड़ी में बैठ गई। आरोप है कि दरोगा ने गाड़ी के आगे बाइक लगा दी और उन्हें धमकाया। वह काफी देर तक गाड़ी में ही बैठी रहीं। बाद में कुछ गांव के बुजुर्ग पहुंचे। जिसके बाद भजन गायिका खुशबू पति मनोज शर्मा अन्य लोगों के साथ रम्पुरा गांव में पहुंची। वहां से उन्होंने पुलिस अधिकारियों को फोन किए। सुरक्षा का आश्वासन मिलने के बाद वह वहां से निकली। भजन गायिका का आरोप है कि दरोगा ने उन्हें जेल भेजने की भी धमकी दी।
फेसबुक से सोशल मीडिया तक वीडियो वायरल
घटना के बाद भजन गायिका ने दरोगा की अभद्रता के वीडियो सोशल मीडिया पर भी पोस्?ट कर दिए। फेसबुक से लेकर तमाम सोशल मीडिया पर रोते हुए वीडियो पोस्ट किया। उसका वीडियो वायरल हो गया। ट्विटर पर भी इसकी शिकायत की गई। जिस पर एडीजी अविनाश चंद्र ने जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया था। सोशल प्लेटफॉर्म पर भजन गायिका का रोते हुए वीडियो पर तमाम लोगों ने टिप्पणी की है। कलाकार वेलफेयर सोसाइटी ने भी इस मामले में कार्रवाई की मांग की थी। भजन गायिका खुशबू का कहना है कि वह कलाकार वेलफेयर सोसाइटी बरेली की कानूनी सलाहकार भी हैं।
















