गाजियाबाद। नगर निगम के महिला शौचालय में अब ऑटोमेटिक सेनेटरी नेपकिन मशीन में 5 रुपए का सिक्का डालने पर सेनेटरी नेपकिन मिल सकेगा। गुरूवार को नारी शक्ति मिशन अभियान के तहत मेयर आशा शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी अस्मिता लाल ने म्युनिसिपल कमिश्रर महेन्द्र सिंह तंवर, अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार, एसबीएम के नोडल अधिकारी लेखाधिकारी अरूण कुमार मिश्रा की मौजूदगी में संयुक्त रूप से ऑटोमेटिक सेनेटरी नेपकिन मशीन का फीता काटकर उद्घाटन किया। 
मेयर नेें 5 रुपए का सिक्का डालकर नेपकिन प्राप्त किया। महिला शौचालय में ऑटोमेटिक सेनेटरी नेपकिन मशीन एवं वेस्ट नेपकिन मशीन लगाई गई। इसमें 5 रुपए का सिक्का डालन पर एक सेनेटरी नेपकिन निकलेगी। मेयर ने नारी शक्ति अभियान के तहत उपस्थित सभी महिलाओं को सुरक्षित रहने के लिए हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी।
उनके अधिकार बताते हुए अपने स्वाभिमान के साथ जीवन व्यतीत कर सके। मेयर ने सभी महिलाओं को बताया कि नगर निगम के शौचालय में भी सेनेटरी नेपकिन मशीन लगाई गई हैं। महिलाएं इस मशीन का आसानी से प्रयोग कर सकती हैं। मशीन में 5 रुपए का सिक्का डालने के बाद एक सेनेटरी नेपकिन मिल सकेगा। मेयर ने महिलाओं को सुरक्षित रहने के लिए हेल्पलाइन नंबर के बारे में बताते हुए कहा कि अपने स्वाभिमान के साथ जीवन व्यतीत कर सकें। नगर निगम के शौचालय में भी सेनेटरी नेपकिन मशीन लगाई गई हैं। जिसको आप आसानी से प्रयोग कर सकती हैं। यहां पर ऑटोमेटिक वेंडिंग मशीन लगाई गई है।















