आरकेजीआईटी में भव्य मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन
गाजियाबाद। खेलकूद शारीरिक स्वास्थ्य के लिए कितना महत्वपूर्ण है उससे भी ज्यादा शायद आपसी प्यार एवं साथ में मिलकर किसी भी लक्ष्य को पाने की प्रेरणा और प्रयास दोनों ही देते हैं। फिट रहने, वजऩ कम करने और सेहत की रखरखाव में खेल मदद करते हैं। साथ ही शरीर का स्टैमिना भी बढ़ाता है। न सिर्फ वयस्कों, बल्कि बच्चों में खेल की आदत जीवनभर काम आती है। खेल आपको जीत के बाद हार को स्वीकार करना सिखाता है। आरकेजी ग्रुप के युवा एवं प्रभावी वाइस चेयरमैन अक्षत गोयल ने संस्थान के तमाम सहकर्मियों के बीच आपसी सौहार्द, प्यार एवं एक साथ काम करने वाली भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संस्थान के अध्यापकों की एक टीम गुरुज 11 एवं संस्थान के मैनेजमेंट एवं अन्य कर्मचारियों की टीम आरकेजीआईटी 11 के बीच एक क्रिकेट मैच का आयोजन कराया। इस भव्य मैत्री क्रिकेट मैच के मुख्य आयोजक स्टूडेंट एक्टिविटी काउंसिल के चेयरमैन डॉ पवन कुमार शुक्ल नियुक्त किए गए। आरकेजीआईटी 11 टीम के कप्तान डॉ डी के चौहान एवं गुरुज 11 टीम के कप्तान आलोक त्यागी ने बेहद जोश उत्साह के साथ अपनी टीम का नेतृत्व किया। आरकेजीआईटी के फुटबॉल ग्राउंड में खेले गए इस जबरदस्त रोमांच से भरे मैच में वाइस चेयरमैन अक्षत गोयल ने अपनी टीम को जिताने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दर्शकों से खचाखच भरे आरकेजीआईटी ग्राउंड में खिलाडिय़ों के रूप में डायरेक्टर डॉ डी आर सोमशेखर, डीन डॉ पुनीत चंद्र श्रीवास्तव एवं मैन ऑफ़ दि मैच रहे आर के जी आई टी 11 टीम के अजय चौधरी एवं अन्य अध्यापक एवं कर्मचारियों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। संस्थान के एडवाइजर डॉ लक्ष्मण प्रसाद, डीन स्टूडेंट वेलफेयर श्री एच जी गर्ग, डॉ आर के यादव, डॉ सची गुप्ता, डॉ पूनम सी कुमार, डॉ विभूति, डॉ मोनिका सचदेवा एवं श्री विजय त्रिपाठी आदि ने विजेता टीम एवं रनर अप टीम को ट्रॉफी देकर उनका हौसला बढ़ाया। अक्षत गोयल ने आगे आने वाले सत्र में ऐसे और भी मैत्री मैच कराने के लिए प्रोत्साहित किया।
















