मेरी बेटी मेरा कुल दीपक कार्यक्रम आयोजित
गाजियाबाद। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग राज्यमंत्री वीके सिंह ने कहा कि बेटियां भी बेटों के समान कुल का नाम रोशन करती है। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज विजय नगर में वीरवार को आयोजित मिशन शक्ति अभियान के तहत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत मेरी बेटी मेरा कुल दीपक कार्यक्रम में उन्होंने उक्त विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री सिंह के अलावा राज्य सभा सांसद डॉ. अनिल अग्रवाल, जिलाधिकारी डॉ. अजय शंकर पांडेय, नोडल अधिकारी एवं सीडीओ अस्मिता लाल, एसडीएम सदर देवेंद्र पाल सिंह, मोदीनगर विधायक डॉ. मंजू शिवाच, जिला विकास अधिकारी भालचंद्र त्रिपाठी, जिला विद्यालय निरीक्षक रविदत्त शर्मा, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रंजनीश पांडेय, जिला प्रोबेशन अधिकारी विकास चंद्र, महिला कल्याण विभाग से विधि सह परिवीक्षा अधिकारी लोकेंद्र सिंह, महिला कल्याण अधिकारी महिला शक्ति केंद्र नेहा वालिया, प्रधानाचार्या सुधा रानी कटियार आदि मौजूद रहे। 
कार्यक्रम में पीतल का कुल दीपक भी भेंट कर यह संदेश दिया गया कि बेटियां भी बेटों के सामान ही कुल का नाम रोशन करती हैं। उन्हें भी बेटों के सामान ही समान अधिकार देते हुए उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आवश्यकताओं का ध्यान रखते हुए नारी का सम्मान किया जाए। कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने कहा कि सृष्टि के रचयिता भी किसी के साथ भेदभाव नहीं किए थे। इसलिए हमें भी बेटे एवं बेटियों में कोई भेदभाव करने का हक नहीं है। बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं है। बिना भेदभाव के अपनी बेटियों को भी बेटों के तरह से भी पढ़ा लिखाकर आगे बढ़ाएं ताकि वे अपने पैरों पर खड़ा होकर अपने परिवार समाज, गांव, जिले का नाम रोशन कर सकें। जिले में बाल विवाह परंपरा खत्म की जानी चाहिए। 
बेटियों को अभी तक लोग पराया धन समझते थे यह मानसिकता लोगों को अब बदलनी होगी। अशिक्षा समाज के विकास में बाधक रही हैंएइसलिए वह बेटियों को शिक्षित जरूर करें। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में जितने भी लोग आए है। संकल्प लेकर जाए कि हम बेटियों का बाल विवाह नहीं करेंगे। बेटों के बराबर ही शिक्षित कर आगे बढ़ाएंगे। सीडीओ अस्मिता लाल के नेतृत्व में महिला कल्याण विभाग की टीम ने बस स्टैंड, बस, ऑटो, ई-रिक्शा आदि में सफर करने वाली महिलाओं एवं किशोरियों को यात्रा के दौरान बरती जाने वाली सावधानी से अवगत कराया। विकास भवन के पास सर्विस रोड पर कामकाजी महिलाओं को यात्रा के दौरान सावधानी बरतते हुए असमाजिक तत्वों से बचाव के लिए पेपर स्प्रे वितरित किए। महिलाओं को पेपर स्प्रे का उपयोग करने का प्रशिक्षण दिया गया।
















