महिलाओं का जागरूक होना जरूरी: विधायक पप्पू भरतौल

भाजपा विधायक राजेश मिश्रा ने नारी शक्ति रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

परिवहन विभाग द्वारा आयोजित मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत ऑटो चालकों को बांटे मास्क व सैनिटाइजर

उदय भूमि ब्यूरो
बरेली। राजेश कुमार मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल, विधानसभा बिथरी चैनपुर, बरेली ने शक्ति अभियान के अंतर्गत परिवहन विभाग बरेली द्वारा सैटेलाइट बस अड्डे पर महिला सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान ऑटो ड्राइवरों को मास्क और सैनिटाइजर वितरित किया। कहा कि अभी कोराना महामारी खत्म नहीं हुई है, इसलिए मास्क व सैनिटाइजर का उपयोग अवश्य करते रहें।

दो गज की दूरी का भी पालन जरूर करें। उन्होंने नारी शक्ति रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर विधायक पप्पू भरतौल ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मिशन शक्ति अभियान के दौरान नारी सुरक्षा हेतु 181 महिला हेल्पलाइन, 108 एम्बुलेंस सेवा, 1090 वीमेन पावर लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्ड लाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा आदि की जानकारी प्रचार वाहनों के द्वारा दी जायेगी। जिससे महिलाएं अपनी सुरक्षा के लिए अधिक से अधिक जागरुक हो सकेंगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं की समाज में सम्पूर्ण सहभागिता के लिए समाज के व्यक्तियों के आंतरिक भवबोध से सम्मान आवश्यक है। इस मनोवृत्ति का विकास किसी अवलम्ब पर नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर एक नारी को अपना अधिकार है उसे अपना अधिकार मिलना चाहिए। महिला व पुरुष में कोई भी अन्तर न समझा जाये। हर व्यक्ति को महिलाओं का सम्मान करना चाहिए उन्हें कमजोर नहीं समझना चाहिए। यहां के बाद विधायक राजेश मिश्रा ने बिथरी विधानसभा के आदर्श ग्राम भरतौल में जिला विकास प्रबंधन नावार्ड, बरेली और बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा आयोजित स्वच्छता साक्षरता अभियान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। मुख्य विकास अधिकारी के साथ ग्राम में बन रहे पार्क का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विजेंद्र शर्मा, नितिन पाठक, मण्डल उपाध्यक्ष भाजपा वैभव भारद्वाज, संजय शर्मा, विपुल मिश्रा, भरतलाल गुप्ता उपस्थित रहे।