लोगों को प्रदेश में भी मिले दिल्ली जैसी सुविधा: सीएम चौहान

पिलखुुवा। उत्तर प्रदेश में भी लोगों को दिल्ली जैसी सुविधा मिलनी चाहिए। भाजपा जनता को गुमराह कर आपस में बांटने का काम करती है। जबकि आम आदमी पार्टी की सरकार जनता के हितों का पूरा ख्याल रखती है। यह बातें गुरूवार को पत्रकार वार्ता में
प्रदेश प्रवक्ता सीएम चौहान ने कही। उन्होने कहा बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति दिल्ली सरकार ने अहम कार्य किया है। सबसे सस्ती बिजली दिल्ली को मिल रही है। बेहतर इलाज दिल्ली में हो रहा है। दिल्ली की जनता मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल के कामों से खुश है। उत्तर प्रदेश के किसान, व्यापारी, मजदूर सभी परेशान हैं। महिलाओं की सुरक्षा का नारा देकर सत्ता में आने वाली भाजपा के राज में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। प्रतिदिन महिलाओं के साथ घटनाएं हो रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की दिशा और दशा बदलने के लिए जरूरी है कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनें। आज उत्तर प्रदेश के किसान, व्यापारी, मजदूर, महिला परेशान है। जहां कोरोना काल में दिल्ली में सरकारी या प्राइवेट स्कूलों में फीस माफ कर दी जाती है, सब को मुफ्त बिजली पानी उपलब्ध करा रही है। घर-घर अनाज मिल रहा है और उत्तर प्रदेश में हर स्कूल वाले मनमानी फीस वसूल कर रहे है, जिनके खिलाफ भाजपा सरकार कोई कार्रवाई नही कर रही है। इस मौके पर पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र सोलंकी मौजूद रहे।