भाजपा ने तीन लाख युवाओं को दिया रोजगार: सुनील भराला

उदय भूमि ब्यूरो
हापुड़।
उत्तर प्रदेश श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष व दर्जा प्राप्त कैबिनेट मंत्री पंडित सुनील भराला ने कहा कि योगी ने सरकार 3 साल के कार्यकाल में तीन लाख आठ हजार युवाओं को रोजगार दिया गया। अगले 6 महीने में शेष बेरोजगारों को नौकरी दे दी जाएगी। सरकार ने सभी विभागों को रिक्त पदों को जानकारी के निर्देश दे दिए हैं। पंडित भराला हापुड़ में एक शोरूम का उद्घाटन के लिए आए थे। वहीं पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि योगी सरकार का 3 साल का कार्यकाल और सरकारों की अपेक्षा बढिय़ा रहा है। उन्होंने कहा आगामी जिला पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगी। तथा नंबर वन स्थान पर आएगी। आज गांव-गांव घर-घर में भारतीय जनता पार्टी की नीतियों एवं कार्यों के प्रति लोग अति उत्साहित हैं। जनता तारीफ कर रही है। इसलिए आगामी चुनाव में भाजपा बेहतर प्रदर्शन करेगी।