भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत

उदय भूमि ब्यूरो
बरेली। नवनियुक्त भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व भाजपा प्रदेश मंत्री सुभाष यदुवंशी को जिला पंचायत क्षेत्र बरेली प्रभारी बनाए जाने पर प्रथम बार आगमन पर महानगर अध्यक्ष सुधांशु सक्सेना के नेतृत्व में युवा मोर्चा ने भव्य स्वागत एंव अभिनंदन किया।
इस अवसर पर सुधांशु सक्सेना ने कहा कि सुभाष यदुवंशी को जिला पंचायत क्षेत्र बरेली प्रभारी बनाया जाना काफी गर्व की बात है। उनके सानिध्य में भाजपा पार्टी आगामी चुनाव में जीत का शंखनाद फूंकेगी। इस दौरान महामंत्री गौरव गुप्ता, पूर्णेश मिश्रा, संजीव सिंह, गौरव वर्मा, जयदीप चौधरी, राधे गुर्जर, मंत्री सुमित सैनी, सुरजीत सिंह, आकाश सक्सेना, मीडिया प्रभारी ललित मोहन मल्होत्रा एवं समस्त महानगर युवा मोर्चा के पदाधिकारी और सभी  सम्मानित मंडल अध्यक्ष एवं मंडल की टीम स्वागत में मौजूद रही।