करीब चालीस दिन बाद बाजार खुलने से दुकानदारों के चेहरे खिल उठे

मोदीनगर। कोरोना संक्रमण के चलते शासनादेश के चलते नगर के सभी बाजार पिछले 38 दिन से बंद थे। अब कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी होने पर जिला प्रशासन के निर्देश पर सोमवार से नगर के सभी बाजार खुल गए। इससे दुकानदारों व ठेली वालों के चेहरे खिल उठे। सुबह सात बजे से नगर के समस्त बाजार कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए खुल गए। सुबह से ही बाजारों में अच्छी खासी रोनक दिखाई दी । कोरोना संक्रमण बढऩे के कारण प्रदेश सरकार ने गत 30 अप्रैल को कोरोना कफ्र्यू लागू कर दिया था। कोरोना कफ्र्यू के दौरान मेडिकल स्टोर के अलावा किराना व दूध की दुकान दोपहर ग्यारह बजे तक ही खुलती थी। कोरोना केस 600 से कम होने के कारण सोमवार से गाजियाबाद अनलॉक हो गया। गांधी मार्केट, भगवान गंज मंड़ी ,तिबड़ा रोड़, कस्बा रोड ,गोविन्दपुरी व गुरुद्वारा मार्ग सहित नगर के समस्त बाजार सोमवार सुबह सात बजे के आसपास खुल गए। गांधी मार्केट के दुकानदार संदीप मित्तल व तेल मिल मार्केट के दुकानदार देवराज मित्तल ने कहा चालिस दिन का समय कम नहीं होता। परिवार के लालन पालन को लेकर दुकानदार काफी परेशान थे। जो दुकानदार किराए हैं उनको अधिक परेशासी का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने बताया कि अभी भीषण गर्मी के कारण बाजार में उतना ग्राहक नहीं आया। कुछ बाजारों में ग्राहक कोरोना गाइड लाइन का पालन न करते देखे गए। कुछ ने तो म्ॉास्क भी नहीं लगा रखा था। थानाप्रभारी ने बताया कि कोरोना गाइडलाइन का उल्लघंन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।