उदय भूमि ब्यूरो
हापुड़। भारतीय जनता पार्टी द्वारा हापुड़ नगर में विभिन्न स्थानों पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किए। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल हापुड़ की उत्तरी इकाई द्वारा भी सेवा सप्ताह के अंतर्गत स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमें कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग लिया। मंडल कार्यकर्ताओं ने 35 गंदगी वाले स्थानों को चिन्हित कर सफाई अभियान चलाया। सफाई को देखकर नगरवासी प्रसन्न हुए। कार्यक्रम के संयोजक दीपांशु गर्ग व अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं को स्वच्छता अभियान चलाया। इस अवसर पर अभियान के प्रमुख जिला महामंत्री पुनीत गोयल, जिला अध्यक्ष उमेश राणा उपस्थित थे। सदर विधायक विजयपाल आढती के नेतृत्व में भी अनेक स्थानों पर सफाई कार्यक्रम आयोजित कराए गए। कार्यक्रम के संयोजक दीपांशु गर्ग एवं मंडल के पदाधिकारियों ने उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सेक्टर संयोजक बूथ अध्यक्ष एवं सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
राशन वितरक पर लगाए ग्रामीणों ने आरोप
धौलाना। ककराना के एपीएल धारक ग्रामीणों ने राशन वितरक मैसर्स पर वितरण के दौरान अनियमितता बरतने, जबरन राशन कॉर्ड कब्जे में लेने, आवश्यक दस्तावेज लेने के बाद भी राशनकार्ड न बनवाने का आरोप लगाया है । एसडीएम धौलाना अरविंद कुमार द्विवेदी से शिकायत करते हुए गांव निवासी योगेंद्र सिंह, ओंकार सिंह ,कमल सिंह,राज कुमार सिंह ,भोले सिंह ,खेमचंद समेत अन्य ग्रामीणों ने राशन डीलर सीमा देवी पर आरोप लगाते हुए कहा कि नए राशन कार्ड बनवाने के लिए राशन डीलर ने पुराने कार्ड जमा करा लिए और अन्य लोगों के फोटो फार्म लेकर नए राशन कार्ड जारी नहीं किए। जिसके चलते ग्रामीणों को राशन लेने के दौरान दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने राशन डीलर पर राशन को ब्लैक में वित्तीय करने का भी आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने बताया कि 8 सितम्बर को इस संबंध में संबंधित अधिकारी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी।
















