स्व. इंदिरा गांधी ने महिला सशक्तिकरण को किया मजबूत

बरेली। भारतीय राजनीति की लौह महिलाशक्ति पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि व लौह पुरुष देश के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर एक पुष्पांजलि सभा महानगर कांग्रेस कमेटी बरेली के अध्यक्ष अजय शुक्ला की अध्यक्षता में चौकी चौराहा स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा प्रांगण में सम्पन्न हुई।जिसका संचालन महेश पंडित ने किया।
महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला ने दोनों महान विभूतियों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनकर देश में महिला सशक्तिकरण को मजबूत करने का काम किया। जिस प्रकार से भारत अपने पड़ोसी देशों से आज सीमा विवाद में कमजोर पड़ रहा है उससे भारत की अंतरराष्ट्रीय पटल पर छवि को नुकसान पहुँच रहा है। आज देश को इंदिरा जी जैसी मजबूत और निडर प्रधानमंत्री की सख्त आवश्यकता है जो जरूरत पड़ने पर अपने देश की संप्रभुता को बनाये रखने के लिए अपने विरोधी देश के दो टुकड़े कर दे।
उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देश को आज़ादी दिलवाने से लेकर देश को एक नया स्वरूप देने में एक अमूल्य योगदान दिया है जिसे हर देशवासी याद रखेगा।
AICC सदस्य प्रेम प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी ने देश को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने की दिशा में बैंकों का राष्ट्रीयकरण कर देश के प्रत्येक नागरिक को उसके भविष्य के लिए पूंजी सुरक्षित रखने व स्वरोजगार के लिए लोन लेने का रास्ता खोला जो उनकी देश से गरीबी खत्म करने की नीति का प्रमुख उदाहरण है।
देश के दोनों महान नेताओ को श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालो में केके दीक्षित, महेश पंडित, कासिम कश्मीरी, मोनू पांडेय,  इकबाल सिंह बाले, पारस शुक्ला, हर्ष बिसारिया, चारू मेहरोत्रा, बाबू खान, बिलाल कुरैशी, योगेश जौहरी, उमेश आर्या, रविन्द्र मिश्रा, मुकेश वाल्मीकि, आलोक मौरिस, ज़ुबैर, अनीस सकलैनी, राजेश कुमार, महावीर, मुन्ना सिंह, नबी हुसैन, विश्वनाथ, अब्दुल अल्वी, राकेश सक्सेना, काशिफ उपस्थित रहे।