उदय भूमि ब्यूरो
हापुड। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर सपा कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का 82 वां जन्मदिवस धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष तेजपाल प्रमुख ने की इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री भूषण त्यागी ने मुलायम सिंह यादव के जीवन से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। कार्यकर्ताओ ने केक काटा।तथा सपा मुखिया के दिर्घायु होने की कामना की।युवजन सभा के जिलाध्यक्ष संजय गहलोत अधिवक्ता बिलाल एडवोकेट असलम मसूरी अनिल आजाद सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। गांव दुहरी में पूर्व जिलाध्यक्ष किशन सिंह तोमर के आवास पर भी सपा कार्यकर्ता एकत्र हुए तथा जन्म दिन मनाया। किशन सिंह तोमर ने कहा कि सपा कार्यकर्ता मुलायम सिंह यादव के आदर्शो को अपनाए तथा पार्टी की गतिविधियों के प्रचार प्रसार में जुट जाएं।
भूल गए सोशल डिस्टेन्स का पालन और मास्क लगाना
सपा कार्यकर्ता जन्मदिन के जोश में होश खो बैठे। तथा कोरोना की गाइडलाइन्स की धज्जियां उड़ाते नजर आए। इससे प्रशासन के उन मंसूबो पर भी पानी फिरता दिखा जिसके पालन के लिए प्रशासन रात दिन एक कर रहा है।
फोटो न: 3
















