एसपी देहात की टीम को एक और सफलता

-लूट के कुछ समय बाद मुठभेड़, चंद मिनट में लूट का खुलासा
-बदमाश गुल्लू मुठभेड़ में गिरफ्तार, सिपाही घायल

गाजियाबाद। मसूरी थाना पुलिस ने गांव नूरपुर मसूरी निवासी नितिन सांगवान से देर रात में दिल्ली-मेरठ एक्सपे्रस-वे कुशलिया के पास लूट कर भाग रहे तीन बदमाशों में शातिर बदमाश गुल्लू की पुलिस से हुई मुठभेड़ मेंं पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में थाने का हेड कांस्टेबल राजपाल सिंह भी हाथ में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने मुठभेड़ मेें गिरफ्तार किए गए गुल्लू उर्फ गुलफाम पुत्र सलीम निवासी ग्राम बब्लगढ़ी कुशलिया के पास से तमंचा, कारतूस, लूट का मोबाइल बरामद किया है। गुल्लू के खिलाफ आम्र्स एक्ट समेत मसूरी और धौलाना हापुड़ के थाने में 12 मुकदमे दर्ज है। एसपी देहात के नेतृत्व में टीम का पल्ला इन दिनों पर बदमाशों पर भारी पड़ता दिख रहा है।
एसपी ग्रामीण डॉ. ईरज राजा ने बताया कि सोमवार की रात में नितिन सांगवान से एक्सप्रेस-वे कुशलिया के पास तीन बदमाश तमंचे,चाकू के बल पर दो मोबाइल, टैब, प्रिंटर,पैन कार्ड, आधार कार्ड आदि लूटकर फरार हो गए थे। लूट की घटना के बाद मसूरी थाना प्रभारी शैलेंद्र प्रताप सिंह दारोगा रविंद्र बालियान, दारोगा अनिल कुमार,सोनू कुमार टीम के साथ करीब 11.30 बजे कुशलिया अंडरपास के नजदीक लूट करके भागे गुल्लू उर्फ गुलफाम व इसके साथी आसिफ पुत्र शकील, निजाम पुत्र अजमुद्दीन बब्लगढ़ी कुशलिया मसूरी पुलिस टीम को देखकर पुलिस टीम पर फायर करते हुए भागने लगे। पुलिस टीम की जवाबी फायरिंगके दौरान गुल्लू उर्फ गुलफाम के पैर में गोली लगने के बाद वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि इसके दोनों साथी पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गए। पुलिस फरार दोनों बदमाश को गिरफ्तार करने के लिए लगी हुई है। एसपी ग्रामीण ने बताया कि हेड कांस्टेबल राजपाल सिंह भी गोली लगने से घायल हो गया। घायल पुलिसकर्मी और बदमाश को एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने गुल्लू और उसके फरार साथियों के खिलाफ हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज भी किया हैं।