निर्माण कार्यों के लिए 17 लाख रुपए मंजूर

गाजियाबाद। प्रहलादगढ़ी माता मंदिर वाली गली में जर्जर सड़क और क्षतिग्रस्त नालियों का निर्माण जल्द शुरू होगा। इस कार्य के लिए वार्ड-36 के पार्षद अरविंद चौधरी चिंटू ने पार्षद निधि से 17 लाख रुपए मंजूर कराए हैं, जिसमे इंटरलॉकिंग टाइल्स द्वारा सड़कों का निर्माण होगा और अंदर सभी नालियों का निर्माण कियसा जाएगा ताकि बरसात में जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो।

इस कार्य का शिलान्यास पार्षद अरविंद चौधरी चिंटू ने स्थानीय निवासियों संग किया। उन्होंने कहा कि काफी समय से जर्जर अवस्था मे पड़ी सड़क और नाली का निर्माण आखिर शुरू हो गया है। इससे प्रहलादगढ़ी गांव में रहने वाले सेकड़ों लोगो को लाभ मिलेगा और इससे जलभराव की समस्या भी खत्म हो जाएगी। शिलान्यास समारोह में समाजसेवी डॉक्टर प्रवीण कुमार, प्रेमपाल, सुपरवाइजर अजीत, जयंती, नीरज जाटव, सचिन राघव, त्रिलोक चंद, प्रिंस जाटव, रविंदर व फैजल आदि उपस्थित रहे।