सैकड़ो बसपा कार्यकर्ता साइकिल पर हुए सवार

गाजियाबाद। संकल्प 2022 को लेकर राजनीतिक गलियारों में जोड़तोड़ की राजनीति परवान चढ़ती एक बार फिर दिख रही है। गुरूवार को बहुजन समाज पार्टी के कई कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। पार्टी कार्यालय पर बसपा नेता विशाल वर्मा के नेतृत्व में कई बसपाइयों ने सपा की सदस्यता ग्रहण की। जिलाध्यक्ष राशिद मालिक ने कहा कि संकल्प 2022 को देखते हुए सपा को मजबूत करने का काम लगातार किया जा रहा है। महानगर अध्यक्ष राहुल चौधरी ने कहा कि पार्टी सभी अन्य दलों से आने वाले कार्यकर्ताओं को साथ लेकर आगामी चुनाव में बहुमत के साथ सत्ता में आने का काम करेगी। इस दौरान आनंद चौधरी,मधु चौधरी,हिमांशु पराशर ,आशु अब्बासी,सुशील कुमार सिंह सुमित भारती, अनुज गुप्ता, अंकुर कुमार, बबलू जाटव ,गोलू जाटव, जितेंद्र जी प्रवीण कुमार, यश राज वर्मा ,बॉर्बी वर्मा,रवि सक्सेना ,शाहरुख ,राजकुमार विक्की,अरविंद कुमार एडी, राहुल संजीव गुप्ता रवि कुमार मनीष कुमार महेंद्र कुमार धीरज चौधरी, अंकुल जाटव ,विशाल जाटव ,अजय कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में बसपा के लोगो ने सपा की सदस्यता ग्रहण की।