चीफ इंजीनियर ऑफिस में बाबू और कंप्यूटर ऑपरेटर को हुआ कोरोना

– चीफ इंजीनियर कार्यालय में कोरोना के बढ़ रहे हैं मरीज
– स्वास्थ्य विभाग लापरवाह अभी तक नहीं किया सैनेटाइज
– दहशत में काम कर रहे हैं चीफ इंजीनियर ऑफिस के कर्मचारी

उदय भूमि ब्यूरो
गाजियाबाद। चीफ इंजीनियर के बाद अब दो और कर्मचारियों के कोरोना पॉजीटिव होने की खबर से बिजली विभाग के कर्मचारी दहशत में हैं। कर्मचारियों में भय है कि कहीं वह कोरोना संक्रमण की चपेट में ना आ जायें। इसकी वजह बिजली विभाग के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग की भी लापरवाही है। इतने दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक चीफ इंजीनियर आॅफिस का सैनेटाइजेशन हुआ ना ही कार्यालय को बंद रखा गया। अलबत्ता कर्मचारियों पर प्रतिदिन आने का दवाब बनाया जा रहा है। कर्मचारियों को खुद से ज्यादा अपने परिवार की चिंता सता रही है। कर्मचारियों को डर सता रहा है कि कहीं उनकी वजह से उनके परिवार के सदस्य ना परेशानी में आ जायें।
ज्ञात हो कि बीते दिनों विद्युत निगम के चीफ इंजीनियर आरके राणा कोरोना पॉजीटिव हो गये थे। पहले उनकी पत्नी को कोरोना हुआ फिर बाद में उन्हें संक्रमण हुआ। चीफ इंजीनियर ने सोशल मीडिया के जरिये इसकी जानकारी दी औैर संपर्क में आये लोगों को कोरोना टेस्ट करा लेने की सलाह दी। चीफ इंजीनियर और उनकी पत्नी का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

चीफ इंजीनियर को हुआ कोरोना, गाजियाबाद में तेजी से बढ़ रहा कोरोना

बुधवार को चीफ इंजीनियर कार्यालय क दो और लोगों के कोरोना पॉजीटिव होने की जानकारी आर्ई है। एक बाबू और एक कंप्यूटर आॅपरेटर को कोरोना हुआ हैै। चीफ इंजीनियर को कोरोना होने की खबर से डरे कर्मचारी अब और खौफजदा हो गये हैं। कर्मचारियों की पीड़ा है कि वो वेवस और लाचार है। विद्युत निगम द्वारा जहां उन पर प्रतिदिन आॅफिस आने का दवाब बनाया जा रहा है वहीं अभी तक स्वास्थ्य विभाग द्वारा सैनेटाइजेशन नहीं किया गया है। ऐसे में यहां कोरोना संक्रमण के और अधिक फैलने का खतरा बना हुआ। उधर, नगर निगम में भी जलकल विभाग के बाबू के कोरोना संक्रमित होने की खबर है।
————–