-कोरोना प्रोटोकॉल का पालन न करने वालों प्रशासन का चलेगा चाकूब
गाजियाबाद। जनपद में कोरोना सक्रमण के बढऩे से जिला प्रशासन एकाएक सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय ने जनपद के सभी इंसीडेंट कमांडर्स को पत्र भेजकर अपने-अपने क्षेत्र में आने वाले सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान/मॉल/सिनेमाघर/बाजारों का आकस्मिक निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने इंसीडेंट कमांडर्स को अपने-अपने क्षेत्रों में सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान/मॉल/सिनेमाघर/बाजारों द्वारा 5 बिंदुओं का अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हंै। इसके तहत कोविड हेल्प डेस्क का सुचारू रूप से संचालन, आगंतुक/ग्राहक विवरणिका पंजिका (रजिस्टर) का बना होना, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन होना, सैनेटाइजर की व्यवस्था ओवर कांउटर/प्रवेश द्वार पर होना, बगैर मास्क आगंतुक/ग्राहक को प्रतिष्ठान/कार्यालय में प्रवेश/सेवा प्रदान न करना। डीएम ने पत्र में यह भी स्पष्ट किया है कि यदि संबंधित संस्था द्वारा इन निर्देशों का अनुपालन नहीं किया जा रहा अथवा किसी भी बिंदु का अनुपालन नहीं किया जा रहा है, तो उसके संबंध में इंसीडेंट कमांडर अपने स्तर से 2 दिन का समय देकर संबंधित बिंदुओं का अनुपालन करने हेतु नोटिस जारी करेंगे। संबंधित संस्था को नोटिस देने की समयावधि समाप्त होने के उपरांत पुन: औचक निरीक्षण किया जाएगा। यदि नियमों का अनुपालन नहीं किया गया है, तो संबंधित संस्था को बंद कराने के संबंध में इंसीडेंट कमांडर द्वारा नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी तथा इस संबंध में डीएम को इंसीडेंट कमांडर द्वारा अलग से संबंधित संस्था के लाईसेंसिंग प्राधिकारी को लाईसेंस निरस्तीकरण के संबंध में आख्या प्रेषित करेंगे।
















