मेयर एवं नगर आयुक्त ने सफाई सैनिकों को बांटा साबुन, सैनेटाइजर एवं मास्क

गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण से शहरवासियों के बचाव में सड़क पर उतरे सफाई सैनिकों को मेयर एवं नगर आयुक्त ने संयुक्त ने रूप से साबुन, मास्क एवं सैनेटाइजर बांटा। शहर को कोरोना संक्रमणमुक्त बनाने के लिए सफाई सैनिक (स्वास्थ्य कर्मचारी) सड़कों पर उतर कर खुद लोगों के घरों और दुकानों को सैनिटाइज करने में जुटे है। ताकि नागरिकों को कोरोना संक्रमण के खतरे से बचाया जा सकें। इसलिए शहर की सुरक्षा के साथ सफाई सैनिकों की सुरक्षा भी बेहद जरूरी है।
सोमवार को नगर निगम मुख्यालय पर मेयर आशा शर्मा एवं नगर आयुक्त महेंन्द्र सिंह तंवर ने सफाई सैनिक को सैनिटाइजर, मास्क व साबुन उपलब्ध कराया। ताकि शहर की साफ-सफाई करते समय स्वयं सफाई सैनिक भी अपना कोरोना संक्रमण से बचाव कर सकें और अपने परिवार का भी ध्यान रख सकें। नगर आयुक्त महेंन्द्र सिंह तंवर ने बताया कि शहर में कोविड-19 के विरुद्ध कार्य करने वाले स्वास्थ्य प्रहरी गाजियाबाद नगर निगम की तरफ से शहर के लिए अनूठा कार्य कर रही हैं। जिसको क्षेत्रीय पार्षदों के साथ-साथ आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों द्वारा भी सराहा जा रहा है। मेयर आशा शर्मा ने कर्मचारियों को आश्वत किया कि नगर निगम पूर्ण रूप से उनके साथ है और उनके द्वारा इस महामारी के समय में किए जा रहे कार्य धन्यवाद के पात्र हैं। शहर में स्वास्थ्य प्रहरीयों के माध्यम से फागिंग, सफाई,सैनिटाइजर के साथ-साथ जनता को जागरूक करने का भी कार्य किया जा रहा है और 2 गज दूरी मास्क है जरूरी के लिए लोगों को समझाया जा रहा है। इस दौरान स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मिथिलेश, उद्यान प्रभारी डॉ अनुज कुमार सिंह व अन्य उपस्थित रहे।