गाजियाबाद। राष्ट्रीय व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष बाल किशन गुप्ता के नेतृत्व में लाजपत नगर आपदा प्रबंधन टीम के पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। इस कोरोना वैश्विक महामारी में जहां लोग अपनों को खोने के बाद उन्हें कंधा भी नहीं दे पा रहे थे, ऐसे में लाजपत नगर आपदा टीम ने कोरोना ग्रस्त व्यक्तियों की मौत के पश्चात उन्हें शमशान तक अंतिम संस्कार कराने के लिए शव वाहन निशुल्क बनाकर लोगों की मदद करने का काम किया। लाजपत नगर आपदा टीम के पं. हिमांशु शर्मा पूर्व पार्षद प्रत्याशी ने अपने नेतृत्व में टीम बनाई। परविंदर नागर, राकेश नेगी, विशाल, मनप्रीत सिंह कोहली, विक्की नेगी, रामकुमार गुप्ता, विक्की सिंह, रोहन कनौजिया ने लाजपत नगर व आस-पास के लोगों की मदद करने का निर्णय लिया। संगठन के पंडित अशोक भारतीय ने इन योद्धाओं को पटका पहना कर कार्यों की प्रशंसा की व बताया कि एक तरफ जहां एंबुलेंस चालक लोगों की मजबूरी का फायदा उठाकर 20-20 हजार रुपए अवैध वसूली करने का कार्य कर रहे थे व ऑक्सीजन की मोटी रकम वसूली जा रही थी, ऐसे में इन योद्धाओं ने अपने निजी वाहन में शवों का दाह संस्कार करने का नेक कार्य किया व ऑक्सीजन घर-घर पहुंचाने का कार्य किया है। इस मौके पर विनीत शर्मा, संदीप त्यागी, विरेंद्र कंडेरा, गौरव सैनी, हिमांशु शर्मा, गुड्डू तिवारी, कपिल कुमार गर्ग, मोहित शर्मा, अजीत कौशिक वशम्मी खान आदि मौजूद रहे।
















