जिला स्तरीय पत्रकार स्थाई समिति की बैठक आयोजित

-जनपद में स्थापित तीनो टोल टैक्स, पत्रकारों को राहत प्रदान कर कार्ड प्रदान किए जाए
-बिना पंजीकृत चल रहे पोर्टल व यूटयूब चैनलो पर लगे रोक

अनिल तोमर (उदय भूमि ब्यूरो)
हापुड़। जिलाधिकारी अदिति सिंह के आदेश पर सोमवार को जिला स्तरीय पत्रकार स्थाई समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए अपर जिलाधिकारी जयनाथ यादव ने वैश्विक  महामारी कोरोना कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए  सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पत्रकारों की समस्याओं के संदर्भ में सज्ञांन लेते हुए पत्रकारों द्वारा दिए गए सुझाव उनकी समस्याएं और समाधान के बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। बैठक में वरिष्ठ पत्रकार एवं अमर उजाला के ब्यूरो चीफ अनिल त्यागी ने जनपद में स्थापित तीनो टोल टैक्स को लेकर समस्या रखी। उन्होंने कहा कि प्रेस कवरेज हेतु पत्रकारों को बार-बार तीनो टोलो से गुजरना पडता है। समिति के सदस्यों ने अपर जिलाधिकारी को अवगत कराते हुये कहा कि कवरेज के दौरान पत्रकारो को टोल टैक्स में राहत प्रदान कर कार्ड प्रदान किए जाए। समिति के सदस्य एवं विधान केसरी समाचार पत्र के ब्यूरो चीफ मनीष कुमार ने कहा जनपद मे बेलगाम दौड़ रहे प्रेस व पुलिस लिखे वाहनों के चलते भ्रम की स्थिति बनी रहती है। जिस पर अपर जिलाधिकारी ने जिला सूचना अधिकारी रंजना शर्मा को निर्देशित किया कि एआरटीओ से समन्वय स्थापित कर सघन चैकिंग अभियान चलाकर इस पर रोक लगाई जाए। बैठक में समिति के सदस्य मनीष कुमार एवं अनिल त्यागी ने जनपद में अवैध व बिना पंजीकृत चल रहे पोर्टल व यूटयूब चैनलो पर रोक लगाने हेतु तथा उन पर कार्यवाही करने का प्रस्ताव रखा। जिस पर सज्ञांन लेने हेतु जिला सूचना अधिकारी को निर्देशित किया गया। साथ ही पुलिस अधीक्षक हापुड़ को सोशल मीडिया पर चल रहे चैनलो पर कार्यवाही करने हेतु पत्र भेजने की बात कही । बैठक में रंजना शर्मा जिला सूचना अधिकारी, समिति के सदस्य अनिल त्यागी अमर उजाला, मनीष कुमार  विधान केसरी उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जिला सूचना अधिकारी हापुड द्वारा किया गया।