गाजियाबाद। नगर निगम के वार्ड नंबर-30 गोविंदपुरम-सदरपुर में विकास कार्य जोरों पर चल रहे हैं। गोविंदपुरम के बस स्टैंड ई ब्लॉक चौराहे से गौर होम्स होकर शताब्दीपुरम तक दोनों तरफ की सड़क बनाई गई है। पार्षद रीना देवी का कहना है कि दोनों तरफ की सड़क काफी समय से खराब हालत में थीं। इसके चलते नागरिकों को आवागमन करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
इस समस्या की जानकारी मिलने के बाद सड़क सुधार का काम शुरू कराया गया। काम पूरा हो गया है। उन्होंने बताया कि आगे भी इस वार्ड में समस्याओं का निदान समय से कराया जाएगा। बता दें कि क्षेत्र की समस्या को लेकर पार्षद रीना देवी बेहद गंभीर है, क्षेत्र के लोगों की समस्या का निवारण प्राथमिकता के आधार पर करती है। पार्षद रीना देवी ने बताया कि क्षेत्र के विकास से ही शहर के विकास की डोर जुड़ी हुई है। मानसून से पूर्व क्षेत्र के सभी छोटे एवं बड़े नालों की सफाई कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है। जिससे मानसून के दौरान लोगों को जलभराव की समस्या का सामना न करना पड़े।
















