-कन्या भ्रूण हत्या रोकने का लिया संकल्प
गाजियाबाद। प्राइवेट चिकित्सक वेलफेयर एसोसिएशन व हनुमान मंगलमय परिवार ट्रस्ट के तत्वाधान में सोमवार को संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। कन्या भ्रूण हत्या रोकने और लोगों को जागरूक करने के लिए प्राइवेट चिकित्सक वेलफेयर एसोसिएशन और हनुमान मंगलमय परिवार ट्रस्ट प्रतिवर्ष कन्या भ्रूण हत्या क्यों पर अनेकानेक विशाल आयोजन कर संकल्प दिवस मनाता आ रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष बदायूं पूनम यादव ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या पाप ही नहीं महापाप है जो इसके जिम्मेदार होंगे उनको इसकी सजा अवश्य मिलेगी बेटी को कभी कमजोर नहीं समझना चाहिए।
मगर इस बार वैश्विक महामारी के कारण संगोष्ठी का विशाल आयोजन नहीं किया गया। बल्कि सामाजिक दूरी का पालन करते हुए कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए सामूहिक रूप से संकल्प लिया गया। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष बीके शर्मा हनुमान ने कहा कि उनकी संस्था पिछले 27 वर्षों से कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए संकल्प दिवस के रूप में मनाती आ रही है। इसके माध्यम से समाज के सभी वर्गों में जागरूकता का संदेश दिया जाता है। उन्होंने कहा कि बेटी देवी का रूप होती है और प्रसव पूर्व लिंग जांच के नाम पर उसे मार देना देवी की हत्या के समान है। कन्या भ्रूण हत्या हमारे समाज के लिए कलंक है। हमें इस सामाजिक बुराई के लिए खिलाफ जंग लडऩी होगी। कन्या भ्रूण हत्या पाप नहीं बल्कि महापाप है।
उन्होंने कल्पना चावला, किरण बेदी, दुर्गा भाभी, रानी लक्ष्मीबाई, तीजन बाई आदि अनेक उदाहरण देकर बताया कि अब महिलाएं किसी भी क्षेत्र में कम नहीं है। बल्कि पुरुषों से अधिक मान सम्मान कमा रही हैं। इस मौके पर डॉ एके जैन, डॉ डीपी नागर, डॉक्टर संजय कुशवाहा, डॉ सुनीता बहन, डॉक्टर नूर मोहम्मद, डॉक्टर रुखसाना परवीन, डॉ मनोज कुमार, डॉक्टर के पी सरकार, डॉ कुमार देवाशीष ओझा, डॉ शीला रानी, डॉक्टर शहनाज परवीन, डॉक्टर सुभाष शर्मा, डॉ दिलीप कुमार, डॉक्टर मिलन मंडल, डॉक्टर एमएस तोमर, बबलू प्रजापति, डॉक्टर मोहित वर्मा, डॉक्टर राशिद, तपन, सिकदर, एसके विश्वास, श्यामलाल सरकार, शाहनवाज, मुबाशिर अली, समाजसेवी बीकेएस पाल, समाज सेविका विनीता पाल, डॉ अंजू जैन आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
















