डीआईजी ने किया कौंशाबी थाने का निरीक्षण, रिकॉर्ड दुरूस्त रखने के दिए निर्देश

गाजियाबाद। कौशांबी थाने का औचक निरीक्षण करते हुए डीआईजी/एसएसपी अमित पाठक ने थाने का रिकॉर्ड दुरूस्त रखने के साथ लंबित आपराधिक घटनाओं का जल्द अनावरण करने के निर्देश दिए। शुक्रवार को जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह एवं एसएसपी अमित पाठक अचानक कौशांबी थाने का निरीक्षण करने के लिए पहुुंचे। डीएम ने रजिस्टर को चेक करते हुए दुरूस्त रखने के निर्देश दिए। वहीं, एसएसपी अमित पाठक ने थाने में एफआईआर रजिस्टर, अभिलेख, लंबित आपराधिक घटनाओं का जल्द अनावरण करने के लिए थाना प्रभारी महेंद्र सिंह को निर्देश दिए। उन्होंने थाने की साफ-सफाई एवं अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान की प्रगति की भी जानकारी ली। कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधिक वारदातों की रोकथाम के लिए गश्त एवं चेकिंग तेज करने के निर्देश दिए। पुलिसिंग व्यवस्था को मजबूत करने और आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए एसएसपी द्वारा चौकी प्रभारियों से लेकर थाना प्रभारी एवं अधिकारियों के साथ बैठक और औचक निरीक्षण किया जा रहा हैं। कौशांबी थाने में सभी अभिलेखों,अपराध संबंधी रजिस्टरों एवं प्रपत्रों के अलावा थाने की बैरक, मालखाना व हवालात का निरीक्षण करते हुए दिशा-निर्देश दिए।