-आधार कार्ड में एड्रेस बदलकर करते रहे धोखाधड़ी
राहुल सिंह (उदय भूमि ब्यूरो)
धौलाना।
आधार कार्ड में एड्रेस चेंज कराकर शादीशुदा बेटी का विवाह करने वाले गिरोह के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर थाना धौलाना में सास,बहु समेत कुल 13 के खिलाफ संगीन धाराओं के अन्तर्गत मामला दर्ज किया गया है। पीडि़त पति ने अकबर पुत्र अब्दुल सलाम निवासी मसूरी ने बताया कि 2013 में मोमीना पत्नी मौमीन निवासी मजीदपुरा गली नंबर 7 हापुड़ की बेटी गुलसमा से कोर्ट मैरिज हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद उसके ससुर ने 2 लाख रुपए उधार लिए थे। रुपए मांगने के बाद उसे टरकाया जाता रहा। उधार के नाम पर मांगे गए रुपए लेने जब वह ससुराल पहुंचा तो उसके ससुराल वालों ने उसे दो टूक शब्दों में कहा कि तेरी शादी उन्होंने अपनी बेटी से रुपए हड़पने के उद्देश्य कराई थी। जिसे अविवाहित बताया गया वह तो पहले से ही शादीशुदा थी। जिसका निकाह मेरठ के अजराड़ा निवासी जमशेद के पुत्र जावेद के साथ हो चुकी है। अकबर ने बताया कि ससुराल वालों द्वारा धोखाधड़ी करने से क्षुब्ध होकर उसने उन्हें सबक सिखाने की बात कही।
तो उसे सास मोमीना पत्नी मौमीन, साला मुकरर्म पुत्र मौमीन, कुर्बान पुत्र युनूस, युनूस पुत्र अनुवार, शमी पुत्री मौमीन,पत्नी गुलसमा, राहिल पत्नी आरिफ, महराज पुत्र कलवा,तीन चार अज्ञात ने बेरहमी से मारा-पीटा और जान से मारने की धमकी देते हुए मुंह बंद रखने की सलाह दी। किसी तरह उसने ससुराल से अपनी जान बचाकर आया और धोखेबाज सुसराल वालों का काला चि_ा खोलने के उद्देश्य से जानकारी जुटाई तो पता चला कि कोर्ट मैरिज के दौरान जो पता दर्ज कराया था, वह फर्जी निकला। इसी दौरान ससुराल वालों द्वारा फर्जी आधार कार्ड बनवा कर धोखाधड़ी करने के की जानकारी भी सामने आई। सास मौमीना ने पहले दामाद के दो आधार कार्ड अलग-अलग एड्रेस पर बना रखे हैं।कुछ दिन बाद फिर उसने अपने पैसे मांगे तो उसे ससुराल वालों ने हाल निवासी पता खिंचरा गांव बुलाया। एक बार फिर उसके साथ मारपीट वाले अभद्रता करते हुए उसे बेरहमी से मारा पीटा। मामले की शिकायत पुलिस से की गई लेकिन कोई कार्यवाही ना होने पर उसने अदालत की शरण ली। अदालत ने मामला संज्ञान में लेते हुए धौलाना पुलिस को उक्त लोगों के खिलाफ धारा 323, 366ए, 372, 406, 420, 467 ,468, 471, 504 ,506,120 बी व अनैतिक व्यापार नि.अधिनियम , पास्को एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। थाना प्रभारी राजपाल सिंह तोमर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है जाँच कर उपरोक्त आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
वेश्यावृत्ति कराने का आरोप
मसूरी निवासी युवक ने अपनी सास मोमिना पर नाबालिको से अनैतिक देह व्यापार एवं वेश्यावृत्ति कराने का आरोप लगाते हुए कहा है कि उसकी सास अपनी बेटियों के साथ मिलकर क्षेत्र में धंधा चला रही है। सास ने गैंग बना रखा है। नाबालिग को देहव्यापर के धंदे में धकेल कर मोटी रकम कमाने का काम करते है।
















