कायाकल्प अवॉर्ड : जिले में दुसरे स्थान पर वैशाली चिक्तिसा केन्द्र

गाजियाबाद। वार्ड 72 सेक्टर-1 वैशाली स्थित प्राथमिक चिकित्सा केंद्र कायाकल्प अवॉर्ड में जिले में दूसरे नंबर पर घोषित किया गया। इसके लिए क्षेत्रीय पार्षद मनोज गोयल द्वारा चिकित्सा केंद्र के प्रभारी डॉ रितु वर्मा को फूलों के बुके देकर सम्मानित किया गया। यह सेंटर क्षेत्रीय पार्षद द्वारा गोद लिया गया है। गौरतलब हो कि वैक्सीनेशन अभियान में भी यह सेंटर वैक्सीन की पहली डोज में प्रथम आया था। सेक्टर के सभी कर्मचारियों को भी पार्षद द्वारा आभार व्यक्त किया गया। पार्षद मनोज गोयल ने कहा कि कोविड की दुसरी लहर में बहुत से परिवारों ने अपनों को खोया था। इसके साथ ही भाजपा सरकार द्वारा कोरोना महामारी में चलाए जा रहे शत-प्रतिशत अभियान को सफल बनाने के लिए और क्षेत्र के लोगों को कोरोना महामारी से बचाने के लिए वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन किया गया। भविष्य में यह सेंटर जिले में प्रथम आए इसके लिए जो कमी रह गई थी। उनको दूर किया जाएगा। इस मौके पर महानगर कार्यकारिणी सदस्य अवधेश कटिहार उपस्थित रहे।