गाजियाबाद। कार्यो में अग्रणी भूमिका निभाने वाले गाजियाबाद के सुविख्यात समाज सेवी एवं भाजपा नेता गाजियाबाद महानगर कोषाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष संजीव गुप्ता की रक्षा मंत्री के सुपुत्र राजनाथ सिंह के सुपुत्र एवं युवा भाजपा नेता यूथ आइकन फिक्की यूपी यूथ चैयरमैन नीरज सिंह से नजदीकी जग जाहिर है। नीरज सिंह के विशेष निमंत्रण पर लखनऊ में होने वाले अटल स्वास्थ्य मेले में मौजूदगी चर्चा का विषय बनी रही। समाजसेवी एवं समर कूल के चैयरमेन ने बताया कि कार्यक्रम की रुपरेखा अद्भुत अविस्मरणीय रही। अटल स्वास्थ्य मेले में आम जनता के स्वास्थ्य परीक्षण एवं इलाज की व्यवस्था के लिए 20 से अधिक विभागों से संबंधित चिकित्सा एवं उपचार की सेवाएं उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन, कानून मंत्री बृजेश पाठक, महिला एवं बाल कल्याण राज्य मंत्री स्वाती सिंह, केंद्रीय नगर विकास राज्य मंत्री कौशल किशोर, विधायक सुरेश तिवारी, डॉ. नीरज बोरा एवं अविनाश त्रिवेदी के साथ-साथ अनेक मंत्री व पदाधिकारी मौजूद रहे।















