पार्षद की जागरूकता: वैक्सीनेशन के बाद बच्चे कर रहें अब जागरूक

गाजियाबाद। बच्चों के वैक्सीनेशन अभियान के तहत गुरूवार को सेक्टर-1 प्राथमिक शिक्षक केंद्र द्वारा मॉडर्न पब्लिक स्कूल वैशाली सेक्टर-1 में वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 360 बच्चों को कोरोना रोधी वैक्सीन की डोज दी गई। इसके अलावा प्राथमिक चिकित्सा केंद्र पर 550 बच्चों को वैक्सीन लगाई गई। वैक्सीनेशन को लेकर बच्चों में जागरूकता देखी जा रही है। खुद बच्चे वैक्सीन लगवाने के बाद दूसरे बच्चों को भी प्रोत्साहित कर रहे हैं। वैक्सीनेशन के लिए आए बच्चों के अभिभावकों ने कहा कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए बच्चों को स्कूल भेेजने से डर लगता था अब वैक्सीन लग जाने से चिंता कम हुई है। पार्षद के प्रयास से काफी इंतजार बाद बच्चों का टीकाकरण शुरू हुआ है। बच्चे बहुत खुश हैं उन्हे टीका लगने से हमारी चिंता भी कम हो गई। पार्षद मनोज गोयल ने कहा कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए सभी को सतर्कता बरतने की जरूरत है। इससे बचाव के लिए सभी को कोविड के निर्धारित प्रोटोकाल का पालन कर भीड़ का हिस्सा बनने से बचने के साथ ही बिना मास्क के घर से बाहर न निकलने का संकल्प भी लेना होगा। इस मौके पर क्षेत्रीय पार्षद मनोज गोयल, स्कूल की प्रिंसिपल निर्जा पादरू, सेंटर के प्रबंधक रितु वर्मा, प्रिंसिपल नीरजा पादरू, भाजपा नेता अवधेश कटिहार क्षेत्र के अन्य लोग उपस्थित रहे।