-सीखो कमाओ व अन्य योजनाओं का युवावर्ग को मिल रहा लाभ
-हैदराबाद के मलकापेट व सूयार्पेट में डाटापरो एनजीओ द्वारा केन्द्रों का एमएईएफ के उपाध्यक्ष ने किया निरीक्षण
मुसरमबाग (हैदराबाद)। मौलाना आजाद एजूकेशन फांउडेशन (अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय- भारत सरकार) सीखो कमाओ व अन्य योजनाओं से देश के युवाओं को प्रशिक्षित कर उन्हें रोजगार उपलब्ध कराकर आत्मनिर्भर बनाने का कार्य पीएम मोदी एवं केन्द्र सरकार व केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के नेतृत्व में किया जा रहा है। इन योजनाओं से जहां युवा वर्ग प्रशिक्षित हो रहे है। वहीं वह आत्मनिर्भर भी बन रहें है।
जिसका लाभ हर वर्ग को मिल रहा है। यह बातें गुरूवार को मुसरमबाग, मलकपेट में डाटाप्रो प्राईवेेट लिमिटेड द्वारा एमएईएफ के सहयोग से सीखो कमाओ योजना के तहत युवाओं को सेक्रेटरी की ट्रेनिंग के लिए आयोजित सेन्टर का निरीक्षण करते हुए एमएईएफ के उपाध्यक्ष सरदार एसपी सिंह ने कहीं। उन्होंने कहा केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी का संकल्प है कि बेहतर समाज निर्माण के लिये युवाओं का शिक्षित होकर रोजगार के साथ आत्मनिर्भर बनाना एवं महिलाओं का सशक्तिकरण भी जरूरी है। इसीलिए इस दिशा में बेहतर कार्य किए जा रहे है।
उक्त सेंटर पर सेक्रेटरी के लिए युवा प्रशिक्षण ले रहे हैं, जिसमें लगभग तीस प्रतिशत से अधिक महिला हैं। उस्ताद, नई मंजि़ल, नई रोशनी, कौशल विकास योजना व सीखो कमाओ योजना इसी सकंल्प को पूरा कर रही हैंं। इन योजनाओं द्वारा अल्पसंख्यक मंत्रालय द्वारा गत सात वर्षों में लगभग 14 लाख युवाओं को प्रशिक्षित कराकर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये हैं, इनमें पचास प्रतिशत लड़कियां हैं।
कौशल विकास योजनाओं द्वारा बड़ी संख्या में स्वास्थ्य सहायक, मेडिकल लैब टेक्नीशियन, हास्पिटलिटी असिस्टेंट, कारपेंटर, टेलरिंग, आफिस असिस्टेंट, बुटीक मैनेजर, हेयर स्टायलिस्टिक व डाक्युमेंटेशन असिस्टेंट आदि शामिल हैं। सरदार एसपी सिंह ने बताया कि इसके अतिरिक्त देश भर में हुनरहाट, हुनरवान दस्तकारों, शिल्पकारों, कारीगरों व ख़ानसामा को अपने उत्पादों की बिक्री के लिए वोकल फॉर लोकल द्वारा स्वदेशी को वरीयता देते हुए मौका मार्केट मुहैया कराने का प्रमाणिक प्लेटफॉर्म बन गए हैं। गत 6 वर्षों में 36 हुनरहाट के माध्यम से लगभग आठ लाख लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गये है।
अब हैदराबाद 37वें हुनरहाट हुनरहाट की सफलता का गवाह बन रहा है। केन्द्रीय अल्पसंख्यक कार्य जनाब मुख्तार अब्बास नकवी के मार्गदर्शन में हुनरहाट अब जैम पोर्टल पर भी उपलब्ध है। उन्होंने बताया फांउडेशन बच्चियों की शिक्षा के लिये छात्रवृत्तियाँ भी दे रहा है। कार्यक्रम में सरदार एसपी सिंह ने अल्पसंख्यकों के लिए फांउडेशन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी। कार्यक्रम में डाटा प्रो के स्टेट हेड रविन्दर, हरि कुमार, राजकुमार, देवाजी, राबिया सिद्दीकी, अशफां बेगम, जुवैरिया, फरहा बेगम, नाजिया, मोहम्मद इकबाल, शाइक हमीदूद्दीन, फारूक, समीर खान, सरफराज, शोएब, सोमया व नसरीन आदि उपस्थित थे। इस दौरान रविन्दर कुमार ने सरदार एसपी सिंह को शॉल ओढ़ाकर व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
















