37वें हुनरहाट से हैदराबाद का स्थापित होगा नया आयाम
हैदराबाद। केन्द्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री जनाब मुख्तार अब्बास नकवी के नेतृत्व में हुनरहाट देश भर के हुनरमंदों को हौंसला दे रहा है। जहां देश के युवाओं को अपने हुनर को उभारने के लिए एक प्लेफार्म मिल रहा है। जिससे युवा अपनी काबिलियत को पहचान कर अपने पैरों में पर खड़े हो रहे है। यह बातें रविवार को हैदराबाद में मंत्रालय द्वारा आयोजित हुनरहाट में पहुंचे फांउडेशन के उपाध्यक्ष सरदार एसपी सिंह ने कहीं। उन्होंने कहा हुनरहाट एक भारत श्रेष्ठ भारत और वोकल फॉर लोकल तथा आत्मनिर्भर भारत के प्रधानमंत्री के संकल्प को पूरा कर रहा है।
जिसमें 30 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 700 आर्टीजन हिस्सा ले रहे हैं। अब तक 36 हुनरहाट द्वारा लगभग आठ लाख लोगों को रोजगार का अवसर मिल चुका है। अब 37वें हुनरहाट से हैदराबाद भी सफलता का नया आयाम स्थापित करने जा रहा है। अगला हुनरहाट अब गुवाहाटी में आयोजित होगा। सभी दस्तकार, शिल्पकार व खानसामा इसमें मौका देने के लिये जनाब मुख्तार अब्बास नकवी का आभार व्यक्त करते हैं।
सरदार एसपी सिंह ने कहा मंत्रालय द्वारा आयोजित हुनरहाट एक ऐसा मंच है, जहां विभिन्न देशों के आर्टिजन आते है। इस हुनरहाट के द्वारा अब तक लाखों युवाओं को रोजगार मिल चुका है। जो कि आगे भी मिलता रहेगा। केन्द्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री जनाब मुख्तार अब्बास नकवी का उद्देश्य देश के युवाओं को सक्षम एवं उनकों रोजगार मुहैया कराना है। इन युवाओं को प्रशिक्षित भी किया जाता है। इस दौरान सीडब्लूसी के सदस्य भाई हनीफ अली व अल्पसंखयक मोर्चा के राज्य व स्थानीय पदाधिकारियों द्वारा सरदार एसपी सिंह का हैदराबाद आने पर शाल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया गया।
















