कॉलेज रोड का निर्माण शुरू, खर्च होंगे 60 लाख रुपए

तिकुनियां-खीरी। महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज और विद्या मंदिर के सामने मनरेगा योजना से इंटरलॉकिंग लगने का कार्य प्रारंभ हो गया है। बरसात के मौसम में खराब रास्तों से होकर बच्चों को स्कूल आना पड़ता था, जिससे बच्चें गिरकर चोटिल हो जाते थे। मनरेगा योजना से जलीस अहमद की दुकान से महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज होकर विद्या मंदिर तक इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण शुरू हो गया है। 156 मीटर बनने वाली यह सड़क तीन बार मे बनेगी।

लगभग चार मीटर चौड़ी इस सड़क की लागत करीब 60 लाख रुपये होगी। मंगलवार को विद्यालय प्रबंध समिति के पवन जैन, सुरेश अग्रवाल, अशोक सिंघल, प्रिंसिपल बचन लाल, राजकुमार विश्वकर्मा सहित ग्राम प्रधान शफीक अहमद भल्लू मौजूद रहे।