चूहे ने लगाई बिजली घर में आग

कई मोहल्लों की बत्ती गुल, विद्युत आपूर्ति लंबे समय तक बाधित रहने की संभावना

उदय भूमि ब्यूरो
हापुड़।
एक चूहे की वजह से बिजली लाइन में फाल्ट आने से बिजली घर में आग लग गई। जिससे लाखों रुपए की मशीन जलकर खाक हो गई। आग लगने से कसेरठ बाजार, कोठी गेट, जवाहरगंज, आर्य नगर, बुलंदशहर रोड सहित दर्जनों मोहल्लों की बत्ती गुल हो गई। जानकारी के अनुसार बुधवार शाम अचानक दिल्ली रोड स्थित बिजलीघर की दो मशीनों में भयंकर आग लग गई। जिससे हापुड़ के जवाहरगंज,आर्य नगर, कसेरठ बाजार, माता मोहल्ला, कोठी गेट, जोगीपुरा, खाई, छज्जूपुरा, तथा बुलंदशहर रोड सहित दर्जनों मोहल्लों की लाइट चली गई।

विद्युत कर्मचारियों को सम्मानित किया

विद्युत विभाग के अधिकारियों के अनुसार बिजली घर में मशीन में घुसें एक चूहे की वजह से लाइन में फाल्ट आ गया। इससे मशीनों में आग लग गई और लाखों रुपए का नुकसान हो गया। मशीन ठीक करने में घंटों लग सकते हैं। जिस कारण विद्युत आपूर्ति लंबे समय तक बाधित रहने की संभावना है। बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि चूहे तार को काट देते हैं। जिससे शॉट-सर्किट हो जाता है। चूहों द्वारा इस तरह की हरकत किये जाने के पूर्व में भी मामले आते रहे हैं। लेकिन स्थायी रूप से इसका कोई समाधान नहीं ढूंढ़ा जा सका है।