– मॉडल टाउन में लगा जन चौपाल, दौलतपुरा का किया निरीक्षण
– प्रकाश निरीक्षक को हटाया, अवर अभियंता के खिलाफ कार्रवाई का दिया निर्देश
उदय भूमि ब्यूरो
गाजियाबाद। गुरुवार को सिटी जोन स्थित मॉडल टाउन पार्क में जन चौपाल लगाया गया। चौपाल में पहुंचे पार्षद, आरडब्ल्यूए एवं स्थानीय लोगों ने अपनी समस्याएं सुनाई। मेयर आशा शर्मा एवं म्युनिसिपल कमिश्नर महेंद्र सिंह तंवर ने समस्याओं को सुना और अधिकारियों को समस्याए जल्द दूर करने का आदेश दिया। पार्षद रजनीश चौधरी की शिकायत का संज्ञान लेते हुए नगर आयुक्त दौलतपुरा फ्लाईओवर का निरीक्षण किया।
पुल के नीचे बिखरे कूड़े को लेकर म्युनिसिपल कमिश्नर नाराज हुए। उन्होंने मौके पर उपस्थित जोनल अधिकारी सुधीर शर्मा और एसबीएम के नोडल ऑफिसर अरूण कुमार मिश्रा को पुल के नीचे अतिक्रमण को हटाकर पार्किंग स्थल और वेडिंग जोन बनाने का आदेश दिया। मौके पर उपस्थित अधिकारियों ने स्थान का सर्वे कराकर इस दिशा में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। जन चौपाल के दौरान काम केे प्रति लापरवाही बरतने वाले अधिकारियोंं को लेकर म्युनिसिपल कमिश्नर ने सख्त रुख दिखाया।
प्रकाश निरीक्षक को हटा दिया वहीं, अवर अभियंता के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया।
पुल के नीचे बिखरे कूड़े को लेकर म्युनिसिपल कमिश्नर नाराज हुए। उन्होंने मौके पर उपस्थित जोनल अधिकारी सुधीर शर्मा और एसबीएम के नोडल ऑफिसर अरूण कुमार मिश्रा को पुल के नीचे अतिक्रमण को हटाकर पार्किंग स्थल और वेडिंग जोन बनाने का आदेश दिया। मौके पर उपस्थित अधिकारियों ने स्थान का सर्वे कराकर इस दिशा में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। जन चौपाल के दौरान काम केे प्रति लापरवाही बरतने वाले अधिकारियोंं को लेकर म्युनिसिपल कमिश्नर ने सख्त रुख दिखाया।
प्रकाश निरीक्षक को हटा दिया वहीं, अवर अभियंता के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया।जन-चौपाल में नगर निगम के वार्ड नंबर-22 पंचवटी, न्यू पंचवटी, वार्ड नंबर-33 सराय नजर अली, बजरिया एवं वार्ड नंबर-52 मॉडल टाउन, कोट गांव के पार्षद और नागरिक पहुंचे। पार्षद अभिषेक चौधरी, रेखा जैन व रजनीश चौधरी के अलावा आरडब्ल्यूए सदस्यों ने विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। पथ प्रकाश एवं सीवर से संबंधित सर्वाधिक समस्याएं सामने आईं। शिकायत के आधार पर सिटी जोन के प्रकाश निरीक्षक प्रदीप कुमार को हटा दिया गया है। सीवर एवं पथ प्रकाश की समस्या सप्ताह भर के अंदर निपटाने के निर्देश दिए गए हैं। रेलवे रोड गाजियाबाद पर पथ प्रकाश की व्यवस्था कराई गई है। वहां सामुदायिक केंद्र का संचालन न होने की शिकायत मेयर एवं म्युनिसिपल कमिश्नर ने गंभीरता दिखाई। सामुदायिक केंद्र को शीघ्र खोलने के निर्देश दिए गए।
म्युनिसिपल कमिश्नर महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि शहर में बड़े पार्कों को विकसित करने के साथ-साथ खेल मैदान भी बनाया जाएगा ताकि युवाओं को वहां खेलने की सुविधा मिल सके। जन-चौपाल में जलकल विभाग के अवर अभियंता राजेंद्र कुमार के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए हैं।