चौथे दिन दो सौ से अधिक किसानों ने भाग लिया
उदय भूमि ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर।
सिंभावली सहकारी गन्ना विकास समिति में चौथे दिन भी गन्ना सट्टा प्रदर्शन मेले का आयोजन किया गया। मेले में दो सौ से अधिक किसानों ने भाग लेकर समस्या को बताते हुए निस्तारण कराया। पांच अक्टूबर से सहकारी गन्ना विकास समिति सिंभावली में आयोजित गन्ना सट्टा मेले में चौथे दिन बृहस्पतिवार को भी काफी भीड़ रही। यहां करीब 200 से अधिक किसानों ने अपनी समस्याओं को रखकर उनका समाधान कराया गया। सहकारी गन्ना विकास समिति सचिव राकेश पटेल ने बताया कि सिंभावली, मवाना, नंगलामल, चंदनपुर, आदि शुगर मिल समिति से जुड़े हैं। जिसमें सबसे ज्यादा गन्ना क्षेत्र सिंभावली शुगर मिल से लगा है। सिंभावली मिलों से जुड़े किसानों की गन्ना सर्वे सट्टा आदि की शिकायतें आ रही हैं। उनका निस्तारण कराया जा रहा है। किसानों से घोषणा पत्र भी मेले में ही भरवाने की अपील की जा रही है। घोषणा पत्र जमा नहीं होने पर विभागीय नियमानुसार गन्ना सट्टा संचालित नहीं हो सकता है। इस दौरान ज्येष्ठ गन्ना विकास समिति निरीक्षक अशोक कुमार यादव आदि मौजूद रहे।















