पर्यावरण संरक्षण दिवस बच्चों ने निकाली प्रभात रैली, किया जागरुक

– कोरोना महामारी से बचने के लिए पर्यावरण संरक्षण जरुरी: रघुनदंन भारद्वाज

गाजियाबाद। पर्यावरण संरक्षण दिवस के अवसर पर रविवार को वार्ड-22 एवं वार्ड-52 के नागरिकों ने संयुक्त रुप से पर्यावरण संरक्षण दिवस मनाया। पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रभात फेरी निकाली गई। रैली में बच्चों ने पेंटिंग बनाकर जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए घर-घर जागरूकता का संदेश दिया। रैली की शुरुआत महानगर पर्यावरण संयोजक प्रदीप त्यागी ने की।


गगन आरडब्ल्यूए अध्यक्ष रघुनंदन भारद्वाज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पूरे देश में चल रहे पर्यावरण सुरक्षा अभियान के विषय में जानकारी देते हुए कहा मानव जाति को प्रकृति के साथ छेड़छाड़ कभी नहीं करना चाहिए। विश्व पर्यावरण दिवस मनाने का मकसद है प्रकृति और मानव जाति के बीच तालमेल बना रहे। पर्यावरण के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए भारत सहित दुनिया भर में 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। पर्यावरण असंतुलन के कारण ही कोरोना जैसी महामारी संसार में आई और ऐसी ही महामारियां आने वाले समय में भी आएंगी। अत: जरुरी है कि हम पर्यावरण में संतुलन बनाए रखने की हर संभव प्रयास करें और साथ ही अपने आस-पास के लोगों को भी प्रेरित करें।

उन्होंने कहा स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है। जिसके लिए पर्यावरण का स्वच्छ रहना अति आवश्यक है। तभी हमारा देश एवं समाज स्वस्थ रह पाएगा। इस दौरान मुख्य संयोजक, इंजीनियर छक्की लाल, विमल कुमार सक्सेना, अवधेश कुमार सक्सेना, बलवंत सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी धनंजय मिश्रा, बाबूराम, पंकज कुमार सिंह, रमेश पांडे, सुनील नागर, ललित प्रधान, चेयरमैन व्यापार मंडल दौलतपुरा सुरेश यादव,ी प्रदीप दीक्षित, भूपेंद्र कुमार गौतम, राजू गौतम, मंडल अध्यक्ष शिवसेना पंकज शर्मा, मोहम्मद इलियास, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष लोहार पुरा अरुण गुप्ता, संदीप ठाकुर, राकेश कुमार, हेतराम, चंद्रशेखर आदि ने संयुक्त रुप से पर्यावरण संरक्षण का सकंल्प लिया।