बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव पलवाड़ा के जंगल में हो रही है पशुओं की दौड़
भैंसा दौड़ पर लगाई जा रही है पांच से पंद्रह हजार रूपये तक की बोली
उदय भूमि ब्यूरो
गढ़ुक्तेश्वर।
बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव पलवाड़ा स्थित जंगल में कुछ लोगों द्वारा चंद पैसों को लेकर बेजुबान पशुओं की दौड़ लगवा रहे है। इस की जानकारी न तो पुलिस को और न ही स्थानीय प्रशासिनक अधिकारियों को। दौड़ के दौरान कोविड 19 का भी खुला उल्लंघन हो रहा है। क्षेत्र के गांव पलवाड़ा के जंगल में आज-कल कुछ युवाओं द्वारा बेजुबान पशुओं भैंसों की दौड़ लगाए जाने का घिनौना कार्य किया जा रहा है। यहां पर भैसा दौड़ पर पांच हजार रूपये से लेकर पंद्रह हजार रूपये तक की बोली लगाई जा रही है। दौड़ के दौरान वह भैंसे को नशे का भी सेवन कराए जाने की चर्चाए है। शनिवार को भी दो दर्जन से अधिक भैंसों को दौड़ के लिए हजारों रूपये की बोली लगाई गई। जंगल में बेजुबान पशुओं की दौड़ को लेकर युवाओं की इन हरकतों का न तो स्थानीय पुलिस को पता है और न ही प्रशासनिक अधिकारियों को है। इस संबंध में बहादुरगढ़ थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी हुई है। मौके पर पुलिस भेजी गई लेकिन तब तक दौड़ कराने वाले वहां से फरार हो गए। मामले की जांच की जा रही है जांच कर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।















