कोरोनाकाल मेंं डॉक्टर्स ने लाखों लोगों को दिया जीवनदान: मनोज गोयल

  • केक काटकर पार्षद ने प्राथमिक चिकित्सा केंद्र पर मनाया डॉक्टर्स डे

गाजियाबाद। मनुष्य के जीवन में डॉक्टर की भूमिका को बताने की जरुरत नही है। हमारी संस्कृति में डॉक्टर को भगवान का दर्जा दिया जाता है और भगवान के महत्व को दर्शाने के लिए हर साल 1 जुलाई को नेशनल डॉक्टर्स डे के रूप में मनाया जाता है। भारत की विशाल जनसंख्या कई तरीकों से चिकित्सक और उनके गुणवत्तापूर्णं उपचार पर निर्भर करती है जो उपाय और उपचार के तरीकों में उल्लेखनीय सुधार और प्रगति को दिखाता है। यह बातें शुक्रवार को डॉक्टर्स डे पर वैशाली स्थित प्राथमिक चिकित्सा केंद्र में पार्षद मनोज गोयल ने सेंटर की प्रबंधक डॉ ऋतु वर्मा को पुष्प गुच्छा भेंटकर एवं केक काटकर इस दिवस को मनाया। उन्होंने कहा यह दिन स्वास्थ्य की देखभाल करने वाले कर्मचारियों के अथक प्रयास और मेहनत को मनाने के लिए चिह्नित किया जाता है जो जीवन बचाने के लिए दिन-रात काम करते हैं।

दुनिया ने डॉक्टरों को अपने कर्तव्यों से समझौता किए बिना कोविड-19 के प्रकोप के दौरान महामारी का सामना करते हुए सबसे आगे खड़े होकर नेतृत्व किया। प्रबंधक डॉ ऋतु वर्मा ने कहा कि शुक्रवार से संचारी रोग अभियान की भी शुरुआत हो गई है। संचारी रोगों एवं दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण तथा इनका त्वरित एवं सही उपचार सरकार की प्राथमिकताओं में से है। बरसात का मौसम है तरह-तरह की बीमारियां जैसे मलेरिया डेंगू चिकनगुनिया इत्यादि इस मौसम में अपना असर दिखाती हैं जो जानलेवा भी हो जाती हैं उसकी रोकथाम के लिए साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की जरुरत है। इस मौके वरिष्ठ भाजपा नेता अवधेश कटिहार, समाजसेवी सुनील वैद्य, वैशाली सेक्टर-2 व्यापार मंडल के महामंत्री दीपू गुप्ता, पवित्रा, मोहित, सर्वेश यादव, कनक, अंशु उपस्थित रहे।