पौधरोपण अभियान में आईआईए ने रोपित किए 500 पौधे

-मानव का नैतिक धर्म होना चाहिए कि पर्यावरण को संतुलित बनाएं रखना: जितेंद्र सिंह राणा

ग्रेटर नोएडा। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) द्वारा मंगलवार सुबह साइट-5 यूपीएसआईडीसी के ऑफिस के सामने पार्क पर पौधा रोपित किया गया। इस मौके पर यूपीसीडा के चीफ इंजीनियर सुभाष चंद्रा, मैनेजर गेसू मौर्य, आईआईए के चेयरमैन जितेंद्र सिंह राणा, डिविजनल चेयरमैन बाबू राम भाटी, पूर्व चेयरमैन विशारद गौतम, वाइस चेयरमैन जेड रहमान, सरबजीत सिंह, राकेश बंसल, हिमांशु पांडे, सोमेश, राकेश कुमार, राजीव सूद, जामी व अन्य उद्यमियों ने संयुक्त रुप से पौधा लगाकर पौधों को रखरखाव का संकल्प लिया।

वहीं दुसरे स्थान साइट बीएमसी में पौधा रोपण अभियान चलाया गया। जहांं विशाल गौतम, राकेश बंसल, प्रमोद गुप्ता व अन्य संस्था के पदाधिकारियों ने पार्क में 500 पौधे लगाए और इनके लिए पानी एवं माली की व्यवस्था की गई। जो समय-समय पर इसकी देखभाल और रखरखाव करेगा। उद्यमियों ने कहा मुख्यमंत्री योगी के इस पौधारोपण कार्यक्रम को समर्थित करते है। निर्णय लिया कि इस सप्ताह 5 हजार पौधे विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में लगाएंगें।

चेयरमैन जितेंद्र सिंह राणा ने कहा मानव का यह नैतिक धर्म होना चाहिए कि पर्यावरण को संतुलित बनाने के लिए अधिक से अधिक पौधों का रोपण करना होगा। पौधे हमें न सिर्फ आक्सीजन देते बल्कि फूल, फल, औषधि व इमारती लकडिय़ां भी देते हैं। पौधों को खुद रोपने के लिए तत्पर हों और आसपास के लोगों को भी इस नेक कार्य के लिए प्रेरित करें।

पूर्व चेयरमैन विशारद गौतम ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए आईआईए द्वारा हर वर्ष हजारों पौधे लगाता है। पेड़ पौधे लगाने से गर्मी में छाया होती है फल फूल मिलते है। हर इंसान को कम से कम एक पेड़ अपने जीवन में जरूर लगाने चाहिए। आज ये संकल्प लें कि एक एक पेड़ हम सभी आने वाले दिनों में लगाएंगे। इसके साथ ही अपने रिश्तेदारों को भी पेड़ लगाने व उसकी रक्षा करने के लिए प्रेरित करेंगे।