सुरक्षित मानव जीवन के लिए पौधरोपण जरुरी: केके भड़ाना

-लोनी नगर पालिका परिषद में चलाया गया वृक्षारोपण अभियान

गाजियाबाद। मानव जीवन पूर्ण रूप से स्वस्थ तभी होगा जब कदम-कदम पर पौधे लगेंगे। पौधरोपण जीवन के लिए बेहद जरूरी है। आक्सीजन देने वाले पौधों की महत्ता को दरकिनार नहीं किया जा सकता। बढ़ती जनसंख्या और घटते पेड़-पौधे मानव जीवन के अस्तित्व के लिए खतरा हैं। पर्यावरण संतुलन से ही मानव सुरक्षित व खुशहाल रहेगा। यह बातें मंगलवार को लोनी नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी केके भड़ाना ने वृक्षारोपण अभियान के तहत पौधा रोपित करते हुए कही।

उन्होंने कहा पर्यावरण को संतुलित बनाने के लिए अधिक से अधिक पौधों का रोपण करना चाहिए। पौधे हमें न सिर्फ आक्सीजन देते बल्कि फूल, फल, औषधि व इमारती लकडिय़ां भी देते हैं। पौधों को खुद रोपने के लिए तत्पर हों और आसपास के लोगों को भी इस नेक कार्य के लिए प्रेरित करें। वृक्ष के बिना जीवन कठिन है। इसलिए पेड़ों के अस्तित्व को बचाते हुए अधिक से अधिक संख्या में पौधरोपण करें।

केके भड़ाना ने कहा कि लोनी को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के साथ हरियाली युक्त बनाने पर जोर दिया जाएगा। साथ सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ जन-जागरुकता अभियान चलाया जाएगा। जिससे लोग जागरुक होकर लोनी नगर पालिका के कार्यों में अपना सहयोग दें सकें। नगर पालिका चेयरमैन रंजीता धामा ने कहा पर्यावरण संरक्षण एवं सुरक्षा के लिए वृहद स्तर पर पौधारोपण किया जाएगा।

जिसमें सभी नागरिकों की सहयोग और सहभागिता जरूरी है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए नागरिकों को पर्यावरण के प्रति जुड़ाव आवश्यक है। पौधरोपण के लिए प्रत्येक नागरिक स्वयं पर्यावरण के लिए प्रेरित होकर पौधे लगाएं और उनकों संरक्षित रखे। उन्होंने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस पर संकरी नदी के किनारे पौधारोपण किया जाएगा।