• होम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • MSME
  • देश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • दक्षिण भारत
    • अन्य
  • वर्ल्ड
  • मनोरंजन
  • खेल
  • वायरल
  • विडियो
Search
Monday, August 10, 2026
  • होम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • MSME
  • देश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • दक्षिण भारत
    • अन्य
  • वर्ल्ड
  • मनोरंजन
  • खेल
  • वायरल
  • विडियो
  • क्राइम
  • गाज़ियाबाद
  • नॉएडा
  • NCR
  • RWA
  • वेस्ट यू . पी .
  • पूर्वांचल
  • इंटरव्यू
  • सुख – दुख
  • विचार
Home गाज़ियाबाद गाजियाबाद में Dy CM मनीष सिसोदिया के बैंक लॉकर की सीबीआई टीम...

गाजियाबाद में Dy CM मनीष सिसोदिया के बैंक लॉकर की सीबीआई टीम ने की जांच

August 30, 2022

गाजियाबाद। दिल्ली की नई आबकारी नीति के जांच मामले में जुटी सीबीआई ने उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और उनकी पत्नी सीमा के बैंक लॉकर की तलाशी पूरी की। वसुंधरा सेक्टर-4 की पंजाब नेशनल बैंक में मनीष सिसोदिया का बैंक लॉकर है, जिसे सीबीआई की टीम ने घंटो तक खंगाला। जिस कारण बैंक के काम से आए ग्राहकों को परेशान होना पड़ा। सीबीआई के जाने के आधे घंटे बाद ही ग्राहकों को बैंक में जाने की अनुमति मिल पाई। इस दौरान जब गेट नही खोला गया तो उनकी उनकी बैंक कर्मचारियों से भी नोकझोंक हो गई।

मंगलवार सुबह करीब 11:15 बजे उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पत्नी सीमा सिसोदिया के साथ मेवाड़ कॉलेज परिसर में स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में पहुंचे। उनके पहुंचने के करीब सात मिनट बाद सीबीआई टीम के अधिकारी भी वहां पहुंच गए। दोपहर एक बजे जांच के बाद मनीष सिसोदिया और सीबीआई की टीम बाहर निकली। सीबीआई जांच पूरी होने के बाद उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि जिस तरह मेरे घर से कुछ नही मिला है, वैसे ही बैंक लॉकर से भी कोई सबूत नही मिले है। खुशी हो रही है कि प्रधानमंत्री ने मेरे घर और बैंक के लॉकर की जांच करवाई। इस दौरान मनीष सिसोदिया और सीबीआइ अधिकारियों के बैंक आने के आधे घंटे बाद वसुंधरा चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। लोगों की अधिक भीड़ रहने के कारण 20 से अधिक पुलिसकर्मी और तैनात कर दिए गए। पुलिस ने रस्सी बांधकर बैरिकेडिंग की। मनीष सिसोदिया ने कहा कि सीबीआई पर पीएम मोदी का दबाव है कि मुझे दो से तीन दिन में जेल भेज दें।

हालांकि अभी तक सीबीआई को कोई सबूत नही मिले है, जिसके आधार पर वह मुझे जेल भेज सकें। उन्होंने कहा जन्माष्टमी पर्व पर भी मेरे घर पर रेड डाली गई थी। उस दौरान टीम मेरी पत्नी के लॉकर की चाबी लेकर गई थी। लॉकर में मुश्किल से 70-80 हजार रूपए कीमत के बच्चों के पत्नी के जेवरात मिले हैं। एक झूठे मामले में उन्हें आरोपी बनाया गया है, ताकि अरविंद केजरीवाल को आगे बढऩे से रोका जा सके। अरविंद केजरीवाल 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकल्प के तौर पर उभरे हैं। तभी से प्रधानमंत्री की नींद उड़ी हुई है।

बता दें कि दिल्ली के डिप्टी सीएम बनने से पूर्व ही मनीष सिसोदिया गाजियाबाद के वसुंधरा इलाके में रहते थे। जांच के दौरान बैंक के गेट बंद रहे। मनीष सिसोदिया उन 15 लोगों में शामिल हैं, जिन्हें दिल्ली आबकारी नीति के क्रियान्वयन में हुई अनियमितताओं के आरोप में सीबीआई ने एफआईआर में शामिल किया है। दिल्ली की नई आबकारी नीति में गड़बड़ी का आरोप है। आरोप है कि इस नीति के जरिए शराब लाइसेंस धारियों को गलत तरीके से लाभ पहुंचाया गया है। लाइसेंस देने में अनदेखी हुई है। टेंडर के बाद शराब ठेकेदारों के 144 करोड़ रुपए माफ करने का आरोप है। रिश्वत के बदले शराब कारोबारियों को लाभ पहुंचाने और कोरोना के बहाने लाइसेंस फीस माफ करने जैसे भी आरोप हैं।

  • TAGS
  • Bank Account loker
  • CBI Team Raid
  • Delhi Deputy CM
  • Deputy CM Manish Sishodia
  • Ghaziabad Hindi News
  • Ghaziabad News
  • hindi news
  • Punjab National Bank of Sundhara Sector-4
  • उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया
  • बैंक लॉकर की तलाशी
  • सीबीआई
Previous articleभारत नेपाल की नजदीकी से पूरा होगा हिंदू राष्ट्र का सपना
Next articleदिल्ली के बाद हरियाण की शराब ने 18 लाख रुपए का लगाया चूना, हरियाणा से लखीमपुर खीरी लेकर जा रहा था शराब अब पहुंचा जेल
Bijay Kumar

RELATED ARTICLESMORE FROM AUTHOR

अपनों के बीच पहुंचे खब्बू तिवारी, कहीं आशीर्वाद तो कहीं कांवड़ियों पर बरसाए फूल

कांवडिय़ों की थकान मिटा रही 27 साल पुरानी सेवा, मोहन नगर बना शिवभक्तों का सहारा

वैशाली में कांवडिय़ों की सेवा में उमड़ा जनसैलाब, तन-मन-धन से जुटे क्षेत्रवासी

गाज़ियाबाद

कांवडिय़ों की थकान मिटा रही 27 साल पुरानी सेवा, मोहन नगर...

वैशाली में कांवडिय़ों की सेवा में उमड़ा जनसैलाब, तन-मन-धन से जुटे...

कांवडिय़ों पर फूल, दिलों में सम्मान-गाजियाबाद ने दिखाया आस्था का अद्भुत...

नॉएडा

शराब पर ओवररेटिंग करना पड़ा भारी, आबकारी विभाग ने चार विक्रेता...

संयुक्त आबकारी आयुक्त ने की 2023-24 आबकारी नीति को लेकर अनुज्ञापी...

शराब की ओवर रेटिंग मिलने पर अनुज्ञापी के खिलाफ भी होगी...

क्राइम

तिहाड़ की सलाखों से चल रहा था मौत का नेटवर्क, ‘ऑपरेशन...

गाजियाबाद में कोख के कातिलों का काला साम्राज्य ध्वस्त, चलती कार...

इश्क और ऐशो-आराम की चाह ने बनाया करोड़ों की चोरी का...

बिज़नेस

IIA के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज सिंघल बोले औद्योगिक सफलता की नई...

लघु उद्योगों के विकास के साथ आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को...

अपर मुख्य सचिव और आईआईए प्रतिनिधियों की मुलाकात में उद्यमियों की...

© 2020-2021 UdayBhoomi