दिल्ली के बाद हरियाण की शराब ने 18 लाख रुपए का लगाया चूना, हरियाणा से लखीमपुर खीरी लेकर जा रहा था शराब अब पहुंचा जेल

दिल्ली, हरियाणा की दो लाख की शराब समेत 15 गिरफ्तार, 9 वाहन हुए सीज, दिल्ली शराब का फायदा लेने के लिए पीने के साथ-साथ इस स्कीम से कमाने का जरिया भी शराब तस्करों ने ढूंढ लिया है। पकड़े जा रहे लोग कोई पेशेवर तस्कर नही है, बस वह कम समय में अमीर बनने के लालच में दिल्ली स्कीम या फिर हरियाणा की सस्ती शराब का फायदा लेने की सोच रहे है। मगर इनके इन इरादों पर आबकारी विभाग पानी फेरने का काम कर रहा है। आबकारी विभाग की टीम ने ऐसे ही व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जो कि जनपद लखीमपुर खीरी से हरियाणा किसी काम से आया था। मगर वह हरियाणा से शराब की तस्करी कर आने-जाने का खर्च निकालने की योजना थी कि जितना खर्च उसका लखीमपुर खीरी से हरियाणा आने में लगा है। उस खर्च को पूरा करने के लिए क्यों न हरियाणा की शराब को लखीमपुर खीरी में बेचा जाए। 

गाजियाबाद। दिल्ली की सस्ती और फ्री शराब के साथ अब हरियाणा की शराब खरीद कर उसे महंगे दामों में बेचने का अवैध कारोबार तेजी से बढऩे लगा है। पूर्व में सिर्फ शौकीन ही शराब खरीद कर लेकर आ रहे थे। मगर अब दिल्ली शराब का फायदा लेने के लिए पीने के साथ-साथ इस स्कीम से कमाने का जरिया भी शराब तस्करों ने ढूंढ लिया है। पकड़े जा रहे लोग कोई पेशेवर तस्कर नही है, बस वह कम समय में अमीर बनने के लालच में दिल्ली स्कीम या फिर हरियाणा की सस्ती शराब का फायदा लेने की सोच रहे है। मगर इनके इन इरादों पर आबकारी विभाग पानी फेरने का काम कर रहा है। आबकारी विभाग की टीम ने ऐसे ही व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जो कि जनपद लखीमपुर खीरी से हरियाणा किसी काम से आया था।

मगर वह हरियाणा से शराब की तस्करी कर आने-जाने का खर्च निकालने की योजना थी कि जितना खर्च उसका लखीमपुर खीरी से हरियाणा आने में लगा है। उस खर्च को पूरा करने के लिए क्यों न हरियाणा की शराब को लखीमपुर खीरी में बेचा जाए। मगर इन सब के बीच उसका सामना आबकारी विभाग से पड़ गया। जहां अब उसका पूरा खर्च निकलता दिखाई दे रहा है। पूर्व में लोग दिल्ली की शराब के चक्कर में गाड़ी से हाथ धो रहे थे। वहीं यह युवक अब हरियाणा की शराब के चक्कर में करीब 18 लाख की नई क्रेटा कार गवा बैठा है। आबकारी विभाग की टीम ने देर कार्रवाई के दौरान करीब 15 लोगों को दिल्ली, हरियाणा की शराब समेत गिरफ्तार किया है और 35 लाख रुपए कीमत के वाहनों को भी सीज कर दिया।

जिला आबकारी अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि दिल्ली शराब की नीति के खिलाफ मेरठ एवं मुरादाबाद मंडल की टीम लगातार चेकिंग कर रही है। आबकारी निरीक्षक अखिलेश बिहारी वर्मा, आशीष पाण्डेय, राकेश त्रिपाठी, त्रिवेणी प्रसाद मौर्य, त्रिभुवन सिंह हयांकी, संजीव कुमार तिवारी, संजीव सिंह, राजकमल सिंह, कीर्ति सिंह एवं अन्य आबकारी निरीक्षकों की संयुक्त टीम ने दिल्ली बॉर्डर ,खोड़ा , ट्रांसपोर्ट नगर चेक पोस्ट, लोनी-बागपत रोड़ एवं ईडीएम मॉल व डासना टोल प्लाजा पर सोमवार देर रात तक वाहनों की चेकिंग की। चेकिंग के दौरान एक नई क्रेटा कार से वैलेंटाइंस व्हिस्की की 12 बोतल, एब्सलूट वोडका की 3 बोतल, जैकब ग्रीन रेड वाइन की एक बोतल हरियाणा मार्का के साथ निशान सिंह पुत्र स्वरूप सिंह को गिरफ्तार किया गया। पकड़ा गया आरोपित लखीमपुरा खीरी से किसी कार्यों से हरियाणा आया हुआ था। वह ओवरसीज शराब की बोतलें हरियाणा से लेकर लखीमपुर खीरी जा रहा था।

वहीं थाना खोड़ा क्षेत्र से हरीश पुत्र ब्रह्मपाल एवं गौरव पुत्र जोगिंदर को 12 बोतल इंपीरियल ब्लू दिल्ली मार्का के साथ होंडा एक्टिवा स्कूटी पर परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया। विजय नगर डीपीएस चौराहे से लल्लन पुत्र मुन्ना लाल को 12 बोतल बीरा बूम बीयर का परिवहन करते हुए होंडा बाइक, दिल्ली बार्डर पर एक हीरोहोण्डा डीलक्स बाइक पर परिवहन करते हुए एक पेटी हावर्ड्स 5000 बीयर के साथ सुनील कुमार पुत्र निरंजन दिल्ली व गौरव पुत्र अवधेश, हीरो होण्डा बाइक पर एक पेटी हावर्ड्स 5000 बीयर के साथ सोनू पुत्र मेवाराम एवं धर्मेन्द्र पुत्र रामपाल आनंद विहार, राकेश मार्ग कट पर चेकिंग के दौरान हीरो बाइक पर रॉयल स्टैग व्हिस्की की दो पेटी के साथ अजय पुत्र रामचंद्र, दिल्ली बागपत रोड लोनी बस स्टॉप के पास से सनी पुत्र कुशल निवासी शिव विहार दिल्ली को सुजुकी एक्सेस स्कूटी पर 12 बोतल किंगफिशर बीयर, सचिन पुत्र रोहतास निवासी रतीराम कॉलोनी बेहटा हाजीपुर व मोनू पुत्र भंवर पाल निवासी रतिराम कॉलोनी बेहटा हाजीपुर को होंडा एक्टिवा पर किंगफिशर ब्रांड की 24 बोतल बीयर, शिव कुमार पुत्र रामकिशन एवं चंद्र वीर पुत्र हंसराज निवासी भागीरथी विहार दिल्ली को हीरो पैशन प्रो बाइक पर मैकडॉवेल नंबर वन ब्रांड के 24 हाफ, पुस्ता खजूरी रोड पर भानु प्रताप पुत्र राजा सिंह निवासी पूजा कॉलोनी ट्रॉनिका सिटी को रॉयल स्टैग ब्रांड के 48 पौवे के साथ गिरफ्तार किया गया। कुल 15 आरोपियों को दिल्ली एवं हरियाणा की शराब समेत गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों से बरामद शराब की कीमत करीब दो लाख रुपए है और उनके बरामद बाइक एवं कार की कीमत 35 लाख रुपए से अधिक है। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60, 63 व 72 के तहत अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा गया। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। अवैध शराब के साथ पकड़े जाने पर किसी भी प्रकार की कोई रियायत नही बख्शी जाएगी। पकड़े जा रहे लोग ज्यादातर शौकीन है। मगर कुछ लोग अब पीने के साथ-साथ अब इसे कमाने का भी जरिया बना लिया है। दिल्ली या फिर बाहरी राज्यों की शराब को सस्ते दामों में खरीदकर उसे महंगे दामों मेे बेचने का कारोबार कर रहे है। जनपद में अवैध शराब का कारोबार बिल्कुल भी बर्दास्त नही किया जाएगा। चेतावनी दी है कि अगर अवैध शराब के साथ पकड़े गए तो संबधित वाहन को सीज किया जाएगा और जेल जाना भी तय है। अवैध शराब का कारोबार छोड़ दें।