अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष ने राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन भेजा
उदय भूमि ब्यूरो
बरेली। अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष दीपक बाल्मीकि के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन के माध्यम से उत्तर प्रदेस कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष आलोक प्रसाद को उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा फर्जी मुकदमों में जेल भेजने पर अपना रोष प्रकट किया।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित विभाग के प्रदेश महासचिव डॉ चंद्रभान सुमन ने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पूरी तरह से हिटलर शाही तरीके से काम कर रही है और लगातार उत्तर प्रदेश में दलितों का उत्पीडऩ किया जा रहा है। उनको फर्जी मुकदमा लगाकर जेल भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष आलोक प्रसाद को लखनऊ पुलिस ने 13 अक्टूबर को बिना कारण बताए देर रात 2 बजे गिरफ्तार किया और उन पर झूठे मुकदमें दर्ज कर उनको जेल भेज दिया जिसकी हम कड़ी निंदा करती हैं। जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित विभाग के जिला अध्यक्ष दीपक बाल्मीकि ने कहा उत्तर प्रदेश की योगी सरकार दलित विरोधी मानसिकता के तहत कार्य कर रही है जब भी कोई दलित अपने हक के लिए लड़ता है तो उसकी आवाज को दबाया जाता है। अगर शीघ्र ही प्रदेश अध्यक्ष को रिहा नहीं किया गया तो अनुसूचित जाति विभाग के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर कर आंदोलन करेंगे। ज्ञापन देने वालों में जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता जिया उर रहमान, डॉक्टर मंगल बाबू, मुकेश वाल्मीकि, सुरेश बाबू बाल्मीकि, जुनैद हसन एडवोकेट रहे ।
















