दो दुकानों से 4 सैंपल लेकर जांच के लिए भेजें
उदय भूमि ब्यूरो
पिलखुआ।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने पिलखुआ के बाजारों का रुख किया। जैसे ही खाद सुरक्षा टीम के आने की खबर लोगों को पता चली तो अनेक दुकानदार अपने शटर बंद कर चले गए। वैसे भी आज सोमवार अवकाश के कारण अधिकांश दुकानें बंद थी। 
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने रेलवे रोड स्थित गर्ग किराना स्टोर से हल्दी मिर्च के 2 सैंपल लिए इसके पश्चात 3 ईवीएस एवरीडे वैल्यू स्टोर पर पहुंची। वहां से टीम ने कूटू के आटे का सैंपल लिया एक नमूना सौफ का लिया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि चारों सैंपल राजकीय लैब के लिए भेजे जा रहे हैं। सैंपल में कमियां पाए जाने के बाद दुकानदारों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी।
















