नवनिर्मित सामुदायिक केंद्र का नगर पालिका अध्यक्ष ने किया उद्घाटन

गाजियाबाद। मुरादनगर नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड 6 न्यू डिफेंस कॉलोनी में नगर पालिका द्वारा नवनिर्मित सामुदायिक केंद्र का मंगलवार को नगर पालिका अध्यक्ष चौधरी विकास तेवतिया ने उद्घाटन किया। इस दौरान पालिका अध्यक्ष ने हवन कर पूजा में भी भाग लिया। कार्यक्रम में कॉलोनीवासियों और डॉ अंबेडकर शोषित समाज कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि चौधरी विकास तेवतिया को प्रतीक चिन्ह और पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। विकास चौधरी तेवातिया ने कहा कि हमारी नगर पालिका द्वारा निर्मित सामुदायिक केंद्र के निर्माण से क्षेत्रीय लोगों की सांस्कृतिक कार्यक्रमों की समस्याएं दूर हो सकेगी। डिफेंस कॉलोनी के लोगों की लंबे अर्से से एक सामुदायिक केन्द्र के निर्माण की मांग हो रही थी, जो पूर्ण हो गयी। उन्होंने कहा कि सामुदायिक केन्द्र बन जाने से स्थानीय लोगों को दूर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि यह सामुदायिक केंद्र बहुत ही भव्य एवं सुन्दर बना है। इस दौरान पूर्व पार्षद राजकिशोर,आर एन महेश, राजपाल तोमर, विवेक प्रकाश गर्ग, डॉ मुकेश शर्मा,मनोज ट्विंकल, बिंदु त्यागी,पंकज सैनी, फूलचंद यादव, नेत्रपाल सिंह, उमीद पाल, धर्म सिंह कसना, गीता चौधरी, नरेश त्यागी, सरवचन सिंह, मोहित त्यागी,अंकित शर्मा,लोकेश जाटव तथा डॉ अंबेडकर शोषित समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष रामकुमार, संयोजक धर्मवीर सिंह, बालकिशन एडवोकेट, वीरेंद्र सिंह, मुनेश कुमार, योगेंद् ,हरिराम, कार्यलय प्रभारी गौरव चौधरी नगर पालिका का समस्त कर्मचारी मौजूद थे