संगठन की मजबूती पर विशेष बल दिया
विजय दशमी पर शस्त्र पूजन होगा
उदय भूमि ब्यूरो
गढ़ुक्तेश्वर।
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के संयुक्त सम्मेलन में संगठन की मजबूती पर बल देकर विजय दशमी पर शस्त्र पूजन करने का आह्वान किया गया। सिंभावली क्षेत्र के गांव फत्तापुर में शिवकुमार शर्मा के अहाते में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल का संयुक्त सम्मेलन हुआ, जिसकी अध्यक्षता जयभगवान शर्मा एवं संचालन बहादुरगढ़ प्रखंड अध्यक्ष प्रशांत चौहान ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में भाग ले रहे राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष नितिन चौहान और अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष दुर्वेश तोमर ने संगठन मजबूती पर बल देते हुए सिंभावली प्रखंड में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद से शिवकुमार शर्मा और राष्ट्रीय बजरंग दल से मोनू चौधरी को प्रखंड अध्यक्ष का दायित्व सौंपा। नितिन चौहान ने दोनों प्रखंड अध्यक्षों को सच्ची निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए विजयदशमी पर शस्त्र पूजन, दुर्गा सप्तसती का पाठ एवं हिंदू केंद्र संचालित करने के विषय में जानकारी दी। प्रिंस शर्मा, ब्रह्मदत्त शर्मा, सुशील शर्मा मोनू चौधरी, विकास शर्मा, रामौतार शर्मा समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
















