कस्बा पतला में सभासदों ने अध्यक्ष व ईओ के खिलाफ खोला मार्चा

मोदीनगर। भुगतान में अनिमितताएं बरतने व शहीद गेट बनवाने सहित अन्य मांगों को लेकर गुरुवार को नगर पंचायत पतला के नौ सभासदों ने पंचायत कार्यालय पर धरना दिया। सभासदों का आरोप है कि अधिशासी अधिकारी अपने चहेते ठेकदारों का काम से पहले ही भुगतान कर रही है। बता दें कि नगर पंचायत पतला में बोर्ड में दस सभासद है। इनमें एक सभासद की मौत होने के कारण अब नौ सभासद हैं। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर गुरुवार को नौ सभासद जुलूस के साथ नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे और एक दिवसीय सांकेतिक धरने पर बैठ गए। सभासदों का आरोप है कि घोषणा करने के बाद भी शहीद विनोद कुमार के नाम पर शहीद गेट अभी तक नहीं बनवाया गया है। इसके अलावा अधिशासी अधिकारी नीति गुप्ता पर अपने चहेते ठेकेदारों को बिना विकास कार्य शुरु किए ही भुगतान कर रही है। इसके अलावा कई ऐसे कार्य है ,जो अभी तक पूरे नहीं हुए और उनका पूरा भुगतान कर दिया गया है। इसके अलावा अभी तक बोर्ड मीटिंग नहीं बुलाई जा रही है। सभासदों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वह आंदोलन तेज करेंगे। जबकि अधिशासी अधिकारी नीति गुप्ता का कहना है कि सभासदों के आरोपों निराधार है। फिर भी शिकायत की जांच कराई जाएगी। धरने पर सभासद विनोद चौधरी ,श्यामवीर जाटव ,प्रविन्द्र राणा ,अमित वाल्मीकि ,कृष्णा शर्मा के अलावा सभापति अमित कुमार व प्रदीप कश्यप धरने पर बैठे।